Mahakumbh LIVE | Prayagraj Kumbh Mela Shahi Snan Photo Video Update; Naga Sadhu – Yogi Adityanath – Kumbh Traffic – Railway Station | संगम पहुंचने के लिए 10KM पैदल चलना पड़ रहा: महाकुंभ में गाड़ियों की एंट्री नहीं, प्रयागराज आने-जाने वाली 8 ट्रेनें रद्द; 8वीं तक स्कूल ऑनलाइन

admin
20 Min Read

  • Hindi News
  • Mahakumbh
  • Mahakumbh LIVE | Prayagraj Kumbh Mela Shahi Snan Photo Video Update; Naga Sadhu Yogi Adityanath Kumbh Traffic Railway Station

प्रयागराज55 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
गुरुवार को महाकुंभ में स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालु। - Dainik Bhaskar

गुरुवार को महाकुंभ में स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालु।

महाकुंभ का आज 39वां दिन है। सुबह से ही संगम आने वाले सभी रास्तों पर 8 से 10 किमी तक श्रद्धालुओं की भीड़ है। शहर के बाहर की पार्किंग में ही वाहनों को रोका जा रहा है। वहां से शटल बस और ई-रिक्शा से श्रद्धालु महाकुंभ पहुंच रहे हैं।

रात 8 बजे तक 1 करोड़ 25 लाख श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। 13 जनवरी से अब तक 58.03 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। संगम तट पर भीड़ न हो, इसलिए पुलिस श्रद्धालुओं से स्नान करके वहां से हटने की अपील कर रही है।

मेला खत्म होने में 6 दिन और बचे हैं। प्रशासन का अनुमान है कि कल यानी शुक्रवार से महाकुंभ में भीड़ बढ़ेगी। क्योंकि, यह महाकुंभ का आखिरी वीकेंड है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि स्नान के साथ मेला खत्म हो जाएगा

भीड़ के चलते प्रयागराज में स्कूलों में आठवीं तक की कक्षाएं ऑनलाइन लगेंगी। इस संबंध में 20 फरवरी को आदेश जारी किया गया है। प्रयागराज आने-जाने वाली 8 ट्रेनें 28 फरवरी तक रद्द कर दी गई हैं। 4 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं।

संगम पर पुलिस श्रद्धालुओं से स्नान करके हटने की अपील कर रही है, जिससे तट पर भीड़ न बढ़े।

संगम पर पुलिस श्रद्धालुओं से स्नान करके हटने की अपील कर रही है, जिससे तट पर भीड़ न बढ़े।

महाकुंभ से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

55 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर रोड पर एक साइड में लगी वाहनों की लंबी लाइन

56 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रमुख सचिव, नगर विकास विभाग ने किया एसटीपी और जियो ट्यूब विधि से नालों के शोधन कार्यों का औचक निरीक्षण

महाकुंभ-2025 की तैयारियों के तहत उत्तर प्रदेश शासन ने जल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। इसी क्रम में, प्रमुख सचिव, नगर विकास विभाग अमृत अभिजात और विशेष सचिव अमित कुमार सिंह की दो सदस्यीय टीम ने 20 फरवरी को प्रयागराज स्थित एसटीपी एवं जियो ट्यूब विधि से नालों के शोधन कार्यों का औचक निरीक्षण किया। जांच रिपोर्ट में सभी पैरामीटर निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए गए।

05:09 PM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

रात में प्रयागराज जंक्शन पर श्रद्धालुओं की भीड़

04:03 PM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

महाकुंभ मेला क्षेत्र से भास्कर रिपोर्टर प्रांशू की रिपोर्ट

03:53 PM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

महाकुंभ मेला क्षेत्र से भास्कर रिपोर्टर की रिपोर्ट

03:33 PM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने डुबकी लगाई

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को महाकुम्भ मेला क्षेत्र पहुंचकर त्रिवेणी संगम में लगाई पवित्र डुबकी

03:06 PM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

महाकुंभ में कारगिल युद्ध में शहीद हुए 10 सैनिकों की पत्नियों और 11 पूर्व सैनिकों का सम्मान किया

प्रयागराज के सेक्टर 7 में समाज कल्याण विभाग के पांडाल के ऑडिटोरियम में गुरुवार को पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य सेना के प्रति आम जनता में जागरूकता, सम्मान और समर्पण की भावना विकसित करना है और पूर्व सैनिकों के कल्याण और उनके पुनर्वास को लेकर जागरूकता फैलाना भी है।

02:53 PM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

महाकुंभ मेला क्षेत्र से भास्कर रिपोर्टर की रिपोर्ट

12:58 PM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

अशोक हिंदुजा परिवार के साथ पहुंचे, भंडारे में भोजन परोसा

आज परमार्थ निकेतन शिविर में कारोबारी अशोक पी हिन्दूजा, उनकी पत्नी हर्षा, पुत्र शोम और परिवार के सदस्य पहुंचे। हिन्दूजा परिवार ने स्वामी चिदानन्द सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती से भेंट की। शिविर के भंडारे में हिन्दूजा परिवार ने स्वच्छता कर्मियों, श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद परोसा।

12:31 PM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

संगम मेला क्षेत्र से भास्कर रिपोर्टर सृष्टि की रिपोर्ट

12:29 PM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

पद्मश्री अजय सोनकर ने प्रयोगशाला में साबित किया गंगा जल सबसे शुद्ध

महाकुम्भ में अब तक 57 करोड़ से अधिक श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। इसके बावजूद गंगा जल की शुद्धता पर कोई असर नहीं पड़ा है। मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम के साथ वैज्ञानिक विमर्श करने वाले पद्मश्री वैज्ञानिक डॉ. अजय कुमार सोनकर ने अपनी प्रयोगशाला में यह सिद्ध कर दिया है कि गंगा का जल न केवल स्नान योग्य है, बल्कि अल्कलाइन वाटर जैसा शुद्ध है। गंगा नदी के जल की शुद्धता पर सवाल उठाने वालों को देश के शीर्ष वैज्ञानिक ने अपनी प्रयोगशाला में झूठा साबित कर दिया है। उन्होंने अपने सामने गंगा जल लेकर प्रयोगशाला में जांचने की खुली चुनौती भी दी है।

12:08 PM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज में घाटों की लगातार सफाई

प्रयागराज में गंगा घाटों की लगातार सफाई की जा रही है। सफाईकर्मी दिनभर गंगा से फूलमाला और अन्य सामग्री निकालते रहते हैं।

11:28 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज संगम तट से भास्कर रिपोर्टर की लाइव रिपोर्ट

10:55 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज महाकुंभ में शिविर पंडाल के रास्ते सूने होने लगे

महाकुंभ में संगम क्षेत्र को छोड़कर आचार्य वाड़ा, दंडी स्वामी वाड़ा, कथा वाचक शिविर पंडाल के मार्ग सूने होने लगे हैं।

10:50 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज में 26 फरवरी तक स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेस

प्रयागराज में भीड़ को देखते हुए स्कूलों में आठवीं तक की कक्षाएं ऑनलाइन लगेंगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने इस संबंध में 20 फरवरी को आदेश जारी किया।

10:25 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

श्रद्धालु गंगा घाट पर ही कपड़े दान कर रहे

10:17 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

संगम तट के हालात बतातीं भास्कर रिपोर्टर लता

10:15 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

संगम के रास्ते के हालात बता रहे हैं भास्कर रिपोर्टर

09:55 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

कुंभ में स्नान के लिए श्रद्धालु लंदन से आए

लंदन में रहने वाले भारतीय शिल्पी भी कुम्भ में स्नान के लिए आई हैं। वे बोट से संगम जाना चाहती थीं लेकिन VIP रिजर्व के चलते वापस चली आईं।

09:45 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

सेक्टर 16 से संतों के शिविरों को हटाने का काम शुरू

महाकुंभ के सेक्टर-16 से संतों के जाने के बाद उनके शिविर हटाए जा रहे हैं। ज्यादातर शिविरों की बांस-बल्लियां उखाड़ने का काम जारी है।

09:30 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

संगम क्षेत्र में तेज धूप के बाद गर्मी बढ़ी

संगम क्षेत्र में दोपहर के समय तेज धूप होने के बाद गर्मी और उमस की स्थिति हो गई है।

08:42 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

पुलिस बता रही- घाट पर स्नान करें और जाएं

पुलिस की तरफ से लोगों को लगातार ताकीद दी जा रही है कि घाट पर स्नान करें और जाएं। यहां बैठे नहीं। घाट पर भीड़ न हो, इसके लिए पुलिस मुस्तैद है।

08:38 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

परिजन गुम न जाएं, इसलिए वॉकी-टॉकी इस्तेमाल कर रहे

प्रयागराज महाकुंभ में करोड़ों की भीड़ है। लोग अपनों से बिछुड़ भी रहे हैं। लखनऊ से आए एक परिवार ने इसका ध्यान रखा। परिवार में सभी लोग वॉकी-टॉकी लिए हुए हैं, ताकि वे आपस में बात कर सकें।

08:33 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

संगम नोज पर सुरक्षा व्यवस्था बदली, भास्कर रिपोर्टर राजेश साहू

08:26 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

पार्किंग से शटल बसों से लोग शहर आ सकेंगे, भास्कर रिपोर्टर फरहत खान ने दी जानकारी

अब लोग शहर के बाहर स्थित पार्किंग एरिया से अब लोगों को शटल बसों से शहर तक लाया जाएगा। पहले भीड़ के चलते यह व्यवस्था रोक दी गई थी।

08:05 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

घाटों पर श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी

07:37 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

हिंदू हॉस्टल चौराहे पर जाम नहीं, लोगों को राहत

रोज जाम की जद में रहने वाले हिंदू हॉस्टल चौराहे पर फिलहाल हालात सामान्य हैं। यह मेला एंट्री पॉइंट जाने वाला मार्ग है। जाम नहीं रहने से लोगों को राहत मिली है।

07:33 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

अरैल घाट से जानकारी देते भास्कर रिपोर्टर प्रकाश त्रिपाठी

07:30 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज के VIP घाट से भास्कर रिपोर्टर लता मिश्रा ने जानकारी दी

06:58 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

महाकुंभ में स्टेशन जाने वालों की भीड़ बढ़ी

06:48 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

महाकुंभ में लोग लापता भी हो रहे हैं, भास्कर रिपोर्टर राजेश साहू ने जायजा लिया

06:38 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

तीसरी क्लास के बच्चे ने सुनाया शिव तांडव स्त्रोत

ये लखनऊ के अनादि राजपूत हैं। अनादि तीसरी क्लास में पढ़ते हैं। वे भी परिवार के साथ महाकुंभ में स्नाने के लिए आए हैं। अनादि ने शिव तांडव स्त्रोत सुनाया। अनादि को कई श्लोक कंठस्थ हैं।

06:22 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

भास्कर रिपोर्टर राजेश साहू ने संगम नोज पर भीड़ की स्थिति बताई

06:16 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

महाकुंभ में आज क्या स्थिति, भास्कर रिपोर्टर मनीष मिश्रा ने दी जानकारी

05:39 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड के एक लापता की तलाश कर रहा परिवार

महाकुंभ क्षेत्र मे उत्तराखंड से आया एक श्रद्धालु 17 फरवरी से लापता है। परिवार के लोग उसे तलाश करने महाकुंभ क्षेत्र में घूम रहे है।

05:33 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

आज 10 बजे तक 51 लाख लोगों ने डुबकी लगाई

यूपी प्रशासन के आंकड़े के मुताबिक महाकुंभ में गुरुवार सुबह 10 बजे तक 51 लाख 80 हजार लोगों ने डुबकी लगा चुके हैं।

05:12 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

आज महाकुंभ में ये VVIP आ रहे

04:51 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

संगम स्नान के लिए जुटे श्रद्धालु

प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर महाकुंभ में पावन डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का आना जारी है। मेला 26 फरवरी तक चलेगा।

04:50 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

मंत्री गिरिराज सिंह बोले- इससे अच्छी व्यवस्था नहीं हो सकती

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- मैं समझता हूं कि महाकुंभ में इससे उत्तम व्यवस्था हो ही नहीं सकती है। साफ-सफाई है, 60 करोड़ लोग आ गए हैं। मोदी-योगी का राज है, कहीं कुछ दिक्कत नहीं है।

04:04 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

गाजियाबाद के श्रद्धालु बोले- ये भीड़ नहीं भारत का स्वरूप है

03:56 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

कानपुर की ओर से आ रही गाड़ियों की लगी लंबी लाइन

कानपुर की ओर से आने वाली गाड़ियों की सुलेम सराय में एक साइड लंबी लाइन लगी है। सुबह से ही यहां गाड़ियां रेंग रही हैं।

03:27 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

VIP कल्चर से लगा जाम

कुंभ मेला क्षेत्र में वीआईपी कल्चर की वजह से नो व्हीकल जोन में भी कारों की एंट्री दी जा रही है। इससे जाम लग गया है।

02:42 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज में छाए हल्के बादल, बता रहे रिपोर्टर विकास श्रीवास्तव

आज प्रयागराज में हल्के बादल छाए हैं। बीच-बीच में हल्की धूप निकल रही है। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री है। वहीं अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अगले हफ्ते से लगातार तापमान में बढ़ोतरी होगी।

02:35 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

तिकोनिया चौराहे से अपडेट दे रहे रिपोर्टर विकास श्रीवास्तव

02:08 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

संगम में गुरुवार सुबह पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भीड़

02:05 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

रात 1.30 बजे संगम पहुंच रहे श्रद्धालु

संगम में दिन-रात श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यह वीडियो रात 1:30 बजे का है। उस वक्त भी संगम पर भीड़ थी।

02:03 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज में रेलवे स्टेशन के बाहर का रात 12 बजे का VIDEO

02:01 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

गलत जगह पार्किंग करने पर 395 गाड़ियों का चालान

प्रयागराज पुलिस ने ऐसे वाहन जो ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं कर रहे थे और अवैध रूप से विभिन्न जगहों पर पार्क किए गए थे। ऐसे 395 वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 6 लाख रुपए का जुर्माना किया है।

01:52 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

कल इन प्रमुख लोगों ने लगाई संगम में डुबकी

बुधवार को यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने संगम में डुबकी लगाई। भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु, एक्ट्रेस निमरत कौर, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की पत्नी सीमा नकवी ने संगम में स्नान किया। इसके अलावा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी संगम पहुंचीं।

01:50 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

महाकुंभ में जन्मा बेटा, नाम रखा शंकर

प्रयागराज के महाकुंभ में स्थित सेंट्रल हॉस्पिटल में बुधवार को 20वां प्रसव रेशमा देवी का हुआ। उन्होंने बेटे को जन्म दिया। परिवार ने बेटे का नाम शंकर रखा। केंद्रीय चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. मनोज कौशिक ने बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

01:48 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

महाकुंभ को लेकर अफवाह फैलाई, 101 सोशल मीडिया अकाउंट पर केस

महाकुंभ से जुड़ी अफवाहों और फर्जी पोस्ट को लेकर पुलिस सोशल मीडिया पर नजर बनाए हैं। अब तक 101 सोशल मीडिया अकाउंट पर FIR हो चुकी है। इसी बीच टीम की नजर पड़ी कि पाकिस्तान के वीडियो को भ्रामक रूप से महाकुंभ का बताकर यह अफवाह फैलाई जा रही है। इसमें कहा जा रहा है कि माता-पिता की सेवा करके भी पाप उतर जाएगा। यहां पाप धोने के चक्कर में जिंदगी से भी हाथ धो बैठोगे।

इस वीडियो के बैकग्राउंड में “ये प्रयागराज है” गाना लगाकर पोस्ट किया गया है । वीडियो की जानकारी करने पर पता चला कि पोस्ट में दिखाया वीडियो पाकिस्तान के करक जिले में जनवरी, 2025 में ट्रेलर के ब्रेक फेल हो जाने के कारण हुए सड़क हादसे से संबंधित है। इस वीडियो को अपलोड करने वाले 26 सोशल मीडिया अकाउंट पर कोतवाली कुंभ मेला में FIR दर्ज की गई है।

01:46 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

संगम स्टेशन 26 और स्कूल 20 फरवरी तक बंद

महाकुंभ में बुधवार को एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान किया। भीड़ के चलते दारागंज स्थित संगम स्टेशन को 26 फरवरी तक बंद कर दिया गया है। महाकुंभ में तैनात अफसरों की ड्यूटी 27 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। इंटरमीडिएट तक के स्कूल 20 फरवरी तक बंद कर दिए गए हैं।

01:44 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज की 8 ट्रेनें रद्द, 4 के रूट बदले

01:43 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

10 किमी पैदल चलना पड़ेगा, VVIP पास रद्द

महाकुंभ में अभी भीड़ भी भीड़ कम नहीं हो रही है। गुरुवार को भी बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन संगम से 10-12 किमी पहले बनाई गई पार्किंग में रोके जा रहे हैं। यहां से शटल बस की व्यवस्था की गई है। आगे के रास्ते पैदल चल रहे श्रद्धालुओं से भरे हैं। ऐसे में शटल बस अगर जा भी रही है, तो जाम में रेंग रही है।

ट्रेन से जा रहे हैं, तो स्टेशन से लोगों को पैदल जाना पड़ रहा है। पार्किंग और स्टेशन से करीब 10 से 15 किमी की दूरी लोगों को पैदल तय करनी पड़ रही है। VVIP पास भी रद्द कर दिए गए हैं।

01:40 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

महाकुंभ में नहा रहीं महिलाओं के अश्लील VIDEO बनाए, दावा- डार्क वेब पर बेचे

प्रयागराज महाकुंभ में महिलाओं की प्राइवेसी में खलल डाली जा रही। संगम में स्नान करते, कपड़े बदलते समय महिलाओं के चोरी से फोटो-वीडियो बनाए जा रहे हैं। फिर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। बुधवार को कुंभ मेला पुलिस ने एक इंस्टाग्राम अकाउंट के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

शुरुआती जांच में इस अकाउंट पर स्नान करती महिलाओं के कई वीडियो अपलोड पाए गए हैं। पुलिस पता लगा है कि कहीं इस अकाउंट का कनेक्शन डार्क वेब से तो नहीं है? पुलिस ने इंस्टाग्राम के हेडऑफिस कैलिफोर्निया को एक ईमेल भेजकर अकाउंट की डिटेल्स मांगी है।

मीडिया रिपोर्ट में दावा है कि महिलाओं के प्राइवेट वीडियो को डार्क वेब पर बेचा जा रहा। इस मामले में सपा मुखिया अखिलेश यादव की भी प्रतिक्रिया सामने आ गई है। उन्होंने कहा, ‘महाकुंभ में नारी के मान-सम्मान की रक्षा करने में भाजपा सरकार विफल रही है।’ पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *