Mahakumbh LIVE | Prayagraj Kumbh Mela Shahi Snan Photo Video Update; Naga Sadhu – Yogi Adityanath | अपर्णा यादव ने संगम में डुबकी लगाई: महाकुंभ में योगी बोले- बांटने वाली ताकतों से सावधान रहें, अयोध्या की तरह हर तमन्ना साकार होगी

admin
29 Min Read

  • Hindi News
  • Mahakumbh
  • Mahakumbh LIVE | Prayagraj Kumbh Mela Shahi Snan Photo Video Update; Naga Sadhu Yogi Adityanath

प्रयागराज2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

CM योगी शनिवार दोपहर महाकुंभ पहुंचे। श्रृंगेरी पीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु श्रीश्री विदुशेखर भारती जी महाराज से मुलाकात की। संतों को भोजन परोसा। फिर विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कैंप पहुंचे।

यहां साधु-संतों की मौजूदगी में योगी ने कहा- आप बांटने वाली ताकतों से सावधान रहिए। कुंभ का संदेश ऐसा होना चाहिए कि हम जाति के नाम पर नहीं बंटेंगे। क्षेत्र और भाषा के नाम पर नहीं बंटेंगे। अयोध्या की तरह आपकी जो तमन्ना है, वह साकार होगी

भाजपा नेता और यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने आयोग और पार्टी की महिला पदाधिकारियों के साथ संगम स्नान और पूजा की। उन्होंने कहा- मैं यहां आकर बहुत खुश हूं। महाकुंभ भव्य तरीके से आयोजित किया जा रहा है।

देखें 3 तस्वीरें…

अपर्णा यादव ने संगम स्नान के बाद आरती अर्पित की।

अपर्णा यादव ने संगम स्नान के बाद आरती अर्पित की।

हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी ने भी संगम में डुबकी लगाई।

हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी ने भी संगम में डुबकी लगाई।

शनिवार सुबह मेला क्षेत्र में दो गाड़ियों में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।

शनिवार सुबह मेला क्षेत्र में दो गाड़ियों में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।

मशहूर हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी भी महाकुंभ पहुंचीं। उन्होंने संगम में डुबकी लगाई। वहीं, क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी पत्नी प्रियंका और दोस्तों के साथ संगम में डुबकी लगाई। रैना ने कहा- इस पवित्र आयोजन का हिस्सा बनकर धन्य महसूस कर रहा हूं।

इसके पहले शनिवार सुबह किला घाट पर यमुना में एक नाव पलट गई। नाव में सवार 10 लोग यमुना में डूबने लगे। जल पुलिस ने लाइफ जैकेट और रिंग्स फेंककर सभी को बचाया। सुबह महाकुंभ क्षेत्र में सेक्टर-2 के पास दो गाड़ियों में अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

कुंभ में जबरदस्त भीड़ को देखते हुए प्रयागराज के शहरी क्षेत्र में 25 जनवरी से 3 फरवरी तक कक्षा- 8 तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिया है। बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाया जाएगा। आज शाम 6 बजे तक 63.93 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान किया। 13 जनवरी से अब तक 11.44 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।

महाकुंभ से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

03:34 PM25 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

रात में ड्रोन से महाकुंभ का नजारा देखिए

02:03 PM25 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम बोलीं- कुंभ का हिस्सा बनना मेरे लिए बड़ा पल

प्रयागराज पहुंचीं ओलिंपिक पदक विजेता मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम ने कहा- हमारे प्रधानमंत्री ने देश के लिए बहुत कुछ किया है। मैं महाकुंभ के लिए CM योगी आदित्यनाथ को भी धन्यवाद देना चाहूंगी। मैं ईसाई हूं, लेकिन मैं हिंदू धर्म के बारे में और जानना चाहती हूं। इस कुंभ मेले का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत बड़ा पल है।

02:00 PM25 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

महाकुंभ में ड्रोन शो का VIDEO

01:29 PM25 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

भाजपा नेता माधवी लता बोलीं- महाकुंभ में व्यवस्थाएं अच्छी हैं

भाजपा नेता माधवी लता महाकुंभ पहुंचीं। उन्होंने कहा- यह विशेष पूर्ण महाकुंभ 144 साल में एक बार आता है। सनातन और हिंदू धर्म में यह बहुत बड़ी बात है कि यह हमेशा इंसान और बेहतर इंसान बनने का मौका देता है। यहां व्यवस्थाएं अच्छी हैं, क्योंकि CM योगी यहां हैं और वह महाकुंभ के महत्व को समझते हैं।

01:24 PM25 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

संगम घाट पर शाम की आरती का VIDEO

01:24 PM25 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

DRM बोले- बनारस के लिए झूंसी, अयोध्या-लखनऊ के लिए प्रयाग जंक्शन जाएं

मौनी अमावस्या के मौके पर महाकुंभ मेले के लिए चलाई जा रही विशेष ट्रेनों पर DRM लखनऊ, सत्येंद्र मोहन शर्मा ने कहा- महाकुंभ मेले के लिए प्रयागराज जाने वाली विशेष ट्रेनें फरवरी के अंत तक चलेंगी। 48 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, 11 नियमित विशेष ट्रेनें वर्तमान में कम दूरी अयोध्या, लखनऊ, जौनपुर और बनारस के लिए चल रही हैं। 4 ट्रेनें रिंग रेल के रूप में संचालित हैं, वे प्रयाग जंक्शन से शुरू होती हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि यदि वे बनारस जाना चाहते हैं, तो वे झूंसी रेलवे स्टेशन से जाएं। यदि वे अयोध्या, जौनपुर या लखनऊ जाना चाहते हैं, तो वे प्रयाग जंक्शन से ट्रेन पर बैठ सकते हैं।

01:19 PM25 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

अपर्णा यादव ने संगम में डुबकी लगाई

यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष और भाजपा नेता अपर्णा यादव ने संगम स्नान और पूजा की। उन्होंने कहा- मैं आयोग और भाजपा की कई महिलाओं के साथ यहां आकर बहुत खुश हूं। महाकुंभ भव्य तरीके से आयोजित किया जा रहा है। मैं CM और इस महाकुंभ को आयोजित करने वाले सभी लोगों और PM को भी धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने इस महाकुंभ को न केवल भव्य बनाया, बल्कि डिजिटल भी बनाया।

12:18 PM25 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

योगी ने हवाई निरीक्षण किया, आज 58 लाख श्रद्धालु पहुंचे

योगी ने शनिवार शाम कुंभ मेला क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया। आज शाम 4 बजे तक 58.48 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान किया। 13 जनवरी से अब तक 11.39 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।

11:13 AM25 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

VHP के कैंप में योगी ने कहा- बांटने वाली ताकतों से सावधान रहिए

योगी ने कहा- कुंभ से पूरे देश में सनातन धर्म की एकता का संदेश जाना चाहिए। त्रिवेणी का संदेश- एकता से अखंड रहेगा यह देश।

यह देश अखंड रहेगा तो सनातन धर्म भी सुरक्षित है। अयोध्या की तरह जो आपकी तमन्ना है, वह सब तो साकार होना ही है। याद रखना, ये सदी भारत की सदी है।

10 दिन में 10 करोड़ श्रद्धालु महाकुंभ पहुंचे। ये सब संतों के सानिध्य से हो रहा है। 45 दिन में 45 करोड़ श्रद्धालु आएंगे।

योगी ने कहा- आप एकता पर ध्यान दीजिए। भारत समृद्धि की नई ऊंचाई को प्राप्त कर लेगा। आप बांटने वाली ताकतों से सावधान रहिए। भारत अपनी समृद्धि और पहचान पूरे विश्व में बना लेगा। कुंभ का संदेश ऐसा होना चाहिए- हम जाति के नाम पर नहीं बंटेंगे। क्षेत्र और भाषा के नाम पर नहीं बंटेंगे। सबका लक्ष्य सनातन धर्म के मूल्यों की रक्षा करने की होनी चाहिए। गुलामी के कालखंड में संतों ने सनातन की रक्षा के लिए काम किया। आज भी आप कर सकते हैं।

योगी ने कहा- अशोक सिंघल का स्मरण याद आता है। संतों को एकजुट करने के लिए वे प्राण-प्रण से लगते थे। नेपाल हो या भूटान, किसी संत के ऊपर उंगली उठती थी तो श्रद्धेय अशोक सिंघल जी सबसे चिंतित दिखते थे।

11:04 AM25 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

योगी बोले- सनातन धर्म की तुलना किसी झाड़ी से नहीं हो सकती

विश्व हिंदू परिषद के कैंप में बोलते सीएम योगी।

विश्व हिंदू परिषद के कैंप में बोलते सीएम योगी।

योगी ने कहा- प्राण प्रतिष्ठा के बाद जब श्रद्धालुओं के लिए मंदिर खुला तो भीड़ अनुमान से ज्यादा थी। हमें व्यवस्था देखने के लिए आना पड़ा था। तब मैंने देखा, कोई राम मंदिर का पिलर पकड़ कर, कोई जमीन पर लुढ़क कर आंसू बहाता हुआ अपने पूर्वजों का स्मरण कर रहा था। यही दिन देखने के लिए तो हमारे पूर्वजों ने जीवन जिया था। हमें एक प्रेरणा देकर वे चले गए। याद रखना, संकल्प को साकार करने के लिए धैर्य चाहिए, उतावलापन नहीं। सनातन धर्म एक विराट वट वृक्ष है। सनातन धर्म की तुलना किसी झाड़ी से नहीं हो सकती है।

10:58 AM25 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

हम अयोध्या का दिव्य रूप देख पा रहे हैं

योगी ने कहा- 500 वर्षों में हमारी पीढ़ी सबसे सौभाग्यशाली है कि हम अयोध्या का दिव्य रूप देख पा रहे हैं। हमारे पूर्वजों की इच्छा आज पूरी हुई है। हम सब जब अयोध्या के दर्शन करते हैं तो अपने पूर्वजों को भी स्मरण करते हैं। प्रभु राम के चरणों में जब नमन करते हैं तो सिर्फ अपनी ओर से नहीं करते हैं।

10:53 AM25 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

कुंभ में आस्था और आधुनिकता दिखाई दे रही: योगी

विश्व हिंदू परिषद के विराट संत सम्मेलन में CM योगी ने कहा- भारत की सनातन धर्म की परंपरा का भव्य और दिव्य रूप महाकुंभ नगर से पूरी दुनिया देख रही है। याद करिए, 1980 के बाद जब भी कुंभ और महाकुंभ का आयोजन हुआ, VHP और संतों ने जो संकल्प लिया, मूर्तरूप लिया। पिछले साल पूरी दुनिया ने देखा, अयोध्या में 500 वर्षों बाद राम मंदिर बना।

2016 में अयोध्या में 2 लाख 36 हजार श्रद्धालु गए थे। वहीं, 2024 में 12 से 15 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे। एक नई अयोध्या और काशी के दर्शन हो रहे हैं। भव्य और दिव्य कुंभ के दर्शन हो रहे हैं। आस्था और आधुनिकता दिखाई दे रही है। अविरल गंगा दिखाई दे रही हैं। ये सब संतों के संकल्प का ही परिणाम है।

10:34 AM25 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला ने संगम स्नान किया

मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला शनिवार को रीवा से प्रयागराज पहुंचे। संगम में पत्नी के साथ स्नान किया। ध्यान लगाया। स्वामी रामभद्राचार्य महाराज का आशीर्वाद लिया।

09:34 AM25 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

सपना चौधरी पहुंचीं महाकुंभ

मशहूर हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी महाकुंभ पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने संगम में डुबकी लगाई।

09:13 AM25 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

सीएम ने गोरखरक्षनाथ अखाड़ा परिषद में किया भंडारा 

महाकुंभ के सेक्टर 19 में बने गुरु गोरखरक्षनाथ अखाड़ा में शनिवार को अध्यक्ष व CM आदित्यनाथ योगी पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले अखाड़े की धर्म ध्वजा की पूजा की। भंडार प्रसादी का कार्यक्रम आज मुख्यमंत्री व अध्यक्ष अखाड़ा की तरफ से था। उन्होंने खुद भी भंडारे का प्रसादी ग्रहण की, एवं पूज्य योगेश्वरों को अपने हाथ से खिलाया।

09:10 AM25 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

सीएम योगी ने शंकराचार्य भारती तीर्थ जी महाराज से की मुलाकात

सीएम योगी ने श्री कल्याण सेवा आश्रम में शृंगेरी शंकराचार्य भारती तीर्थ जी महाराज से मुलाकात की।

08:48 AM25 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

शंकराचार्य अवधेशानंद के शिविर पहुंचे सीएम योगी 

सीएम योगी शंकराचार्य अवधेशानंद के शिविर पहुंचे।

सीएम योगी शंकराचार्य अवधेशानंद के शिविर पहुंचे।

सीएम योगी शंकराचार्य अवधेशानंद के शिविर पहुंचे। जहां उन्होंने अवधेशानंद से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने कहा- जब हम संत एक साथ मिलते हैं, तो ऐसे मिलते हैं जैसे ‘गुरु भाई’ मिल रहे हों, आपस में कोई भेद नहीं होता। पूर्ण विश्वास है कि महाकुंभ के संदेश को हम हर सनातन धर्मावलंबी के घर तक पहुंचाने का काम करेंगे। आयोजन से जुड़े सभी पूज्य संतजन, महामंडलेश्वर के प्रति हृदय से आभार व अभिनंदन।

08:32 AM25 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी बोले- मैं कुंभ में स्नान करूंगा, योगी रोककर दिखाएं

झारखंड के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा- 'मैं भी महाकुंभ मेले में स्नान करूंगा।

झारखंड के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा- ‘मैं भी महाकुंभ मेले में स्नान करूंगा।

झारखंड के स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा- ‘मैं भी महाकुंभ मेले में स्नान करूंगा। योगी आदित्यनाथ में हिम्मत है तो रोककर दिखाएं। मैं कुंभ स्नान कर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को ये संदेश दूंगा कि धर्म के नाम पर राजनीति मत करो।’ इरफान अंसारी जामताड़ा पहुंचे थे जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में ये बयान दिया।

उन्होंने आगे कहा कि ‘मैं योगी से कहूंगा कि आइए झारखंड और देखिए कि यहां के मुख्यमंत्री कैसे काम कर रहे हैं। देखिए हमारी सरकार का काम। देखिए इरफान अंसारी का काम। पढ़ें पूरी खबर…

08:26 AM25 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

सनातन धर्म एक विराट वट वृक्ष- सीएम योगी

CM योगी ने कहा, “यह हमारा सौभाग्य है कि हम महाकुंभ के आयोजन में जुड़ रहे हैं। हमारी सेना सीमा पर सुरक्षा का काम कर रही है। सनातन धर्म एक विराट वट वृक्ष है, इसकी तुलना किसी झाड़-झंखाड़ से नहीं करनी चाहिए। सनातन धर्म पर संकट आएगा तो फिर भारत के अंदर कोई भी पंथ और संप्रदाय अपने आप को सुरक्षित महसूस न करें। वह संकट सभी के ऊपर आएगा। यह ताकत है सनातन धर्म की और यही ताकत है हमारे पूज्य संतों की। यहां कोई जाति, कोई पंथ व संप्रदाय और नाम नहीं पूछता है।”

07:55 AM25 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

सीएम ने कहा- हम सब भाग्यशाली है, महाकुंभ का साक्षी बनने का अवसर मिला

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “हम सभी भाग्यशाली हैं कि हमें महाकुंभ2025 का साक्षी बनने का अवसर मिला…पौष पूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के पवित्र संगम – त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। पीएम मोदी ने सही कहा है कि यह सदी भारत की है।”

07:37 AM25 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

आध्यात्मिक गुरु स्वामी गोविंद देव गिरिजी महाराज संगम में डुबकी लगाई

07:28 AM25 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

गणतंत्र दिवस पर शहीदों के परिजनों को सम्मानित करेगा रामकमल वेदांती परिवार

रामकमल वेदांती परिवार महाकुंभ मेला क्षेत्र में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम मनाएगा। प्रभातफेरी और तिरंगा यात्रा निकालेंगे। इसके साथ ही देश के शहीद परिवार के सदस्यों को सम्मानित करेंगे।

07:09 AM25 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

नाव पर सवार लोग बोले- स्टार्ट होते ही नाव पलट गई

07:05 AM25 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

NDRF DIG एमके शर्मा बोले- डिसबैलेंस होने से नाव पलटी

06:44 AM25 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज पहुंचे सीएम योगी

सीएम योगी प्रयागराज पहुंच गए हैं। उन्होंने अखिल भारतवर्षीय अवधूत भेष बारह पंथ योगी महासभा में भाग लिया।

06:41 AM25 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

आज 12 बजे तक 42.98 लाख श्रद्धालुओं ने किया स्नान

महाकुंभ का 13वां दिन है। आज 12 बजे तक 42.98 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया। अब तक 10.80 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।

06:39 AM25 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

किला घाट से जानकारी देते रिपोर्टर प्रकाश त्रिपाठी

06:06 AM25 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

महाकुंभ में नाव पलटी, सभी 10 को बचाया गया

महाकुंभ में किला घाट पर एक नाव पलट गई। इस दौरान नाव में सवार 10 लोग यमुना में डूबने लगे। फिलहाल मौके पर मौजूद जल पुलिस के जवानों ने सभी को बचा लिया। जल पुलिस के साथ एनडीआरएफ भी बचाव में लगी थी, जहां नाव पलटी, वहां करीब 35 फिट गहराई है। इसके बाद किला घाट से नावों का संचालन बंद कर दिया गया है।

जल पुलिस के जवान ने बताया- एक नाव पलटी थी। 10 लोग डूब रहे थे। सभी को बचा लिया गया है।

05:51 AM25 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने संगम में लगाई डुबकी

सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया महाकुंभ पहुंच गए हैं। इस दौरान वह पुजारी के वेष में नजर आए। उन्होंने संगम में डुबकी भी लगाई। कहा- महाकुंभ में 2013 के बाद आज आया हुं।

05:41 AM25 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- संत समाज देगा शुद्ध अन्न का समर्थन मूल्य

महाकुंभ नगर में आयोजित परम संसद के दौरान देश के किसानों की फसलों को उचित मूल्य न मिलने की समस्या पर गहन चर्चा हुई। ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने इस मुद्दे पर कहा कि अगर केंद्र सरकार किसानों को उनकी मेहनत का सही दाम देने में असफल रहती है, तो अब संत समाज उनके साथ खड़ा होगा।

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा, “देश के किसानों की आर्थिक स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। उनकी फसल का मूल्य निर्धारित करना और उसे सम्मानजनक दाम पर बेचना आज सबसे बड़ी चुनौती है। यदि सरकार इस समस्या का समाधान नहीं करती, तो संत समाज जैविक और शुद्ध अन्न का उत्पादन करने वाले किसानों का समर्थन करेगा।”

05:27 AM25 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

VIP घाट पर भी लगी लोगों की भीड़

VIP घाट के पास बने वीआईपी जेटी पर संगम जाने के लिए लोगों भारी भीड़ लगी।

05:22 AM25 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

गुजरात से आए श्रद्धालुओं ने बताया- महाकुंभ में काफी अच्छी व्यवस्था 

गुजरात से आए श्रद्धालु भरत पटेल ने बताया- महाकुंभ में अच्छी व्यवस्था की गई है। खाने -पीने और रुकने को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। घाटों पर साफ-सफाई है। यहां आकर बहुत अच्छा लगा। अभी हम लोग स्नान करने जा रहे हैं।

05:18 AM25 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

क्रिकेटर सुरेश रैना पहुंचे बड़े हनुमानजी मंदिर

सुरेश रैना ने बड़े हनुमानजी मंदिर का दर्शन पूजन किया।

सुरेश रैना ने बड़े हनुमानजी मंदिर का दर्शन पूजन किया।

क्रिकेटर सुरेश रैना ने बड़े हनुमानजी मंदिर का दर्शन पूजन किया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं।

05:16 AM25 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

त्रिवेणी संगम से शुरू हुई महासंगम यात्रा

महाकुंभ क्षेत्र से महासंगम यात्रा का शुभारंभ शनिवार से हो गया है। अखाड़ा क्षेत्र से शुरू हुई यात्रा का पहला पड़ाव त्रिवेणी संगम में रहा। जहां साधु संतों व श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगा कर 108 त्रिशूल लेकर यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा प्रयागराज महाकुंभ से 25 जनवरी को शुरू होकर 26 फरवरी को नई दिल्ली में समाप्त होगी। यात्रा 12 ज्योतिर्लिंग 4 धाम की यात्रा को पूरा करेगी। यात्रा का नेतृत्व महामंडलेश्वर नवल किशोर दास कर रहे है। यात्रा 2 हजार km से अधिक की दूरी एक माह में तय करेगी।

04:53 AM25 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

गुरु रंधावा ने महाकुंभ में किया स्नान

मशहूर गायक गुरु रंधावा ने शुक्रवार को महाकुंभ में स्नान किया, उन्होंने अपने अनुभव साझा किए। X पर गुरु रंधावा ने लिखा, “मां गंगा में पवित्र स्नान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जहां आस्था प्रवाहित होती है और आध्यात्मिकता फलीभूत होती है। भगवान के आशीर्वाद के साथ अपनी नई यात्रा शुरू कर रहा हूं। हर हर गंगे।”

04:50 AM25 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

त्रिवेणी संगम घाट पर की गई सुबह की आरती

04:48 AM25 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

महाकुंभ में स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज के शिविर में बच्चों का मंत्रोच्चारण

04:09 AM25 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

संगत तट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

03:33 AM25 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

संगम में 73 देशों के राजनयिक लगाएंगे डुबकी

इस बार 73 देशों के राजनयिक पहली बार संगम में स्नान करने जा रहे हैं। रूस और यूक्रेन के राजदूत भी इस ऐतिहासिक आयोजन में एकसाथ शामिल होंगे। यह वैश्विक आयोजन गंगा किनारे भिन्न-भिन्न संस्कृतियों और विचारधाराओं के बीच एक अनोखे तालमेल का संदेश देगा। यहां अमेरिका और बांग्लादेश के भी राजनयिक अमृतकाल के गवाह बनेंगे।

मेलाधिकार विजय किरण आनंद ने बताया- एक फरवरी को 73 देशों से राजनयिक महाकुंभ की महानता को देखने आ रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को इसके लिए पत्र भी लिखा है।

03:17 AM25 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

संगत तट से मौसम के बारे में जानकारी देते रिपोर्टर प्रकाश त्रिपाठी

03:13 AM25 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

महाकुंभ में हाई अलर्ट, सुल्तानपुर में पकड़ा पंजाब का संदिग्ध

यह फोटो आरोपी मान सिंह की है।

यह फोटो आरोपी मान सिंह की है।

महाकुंभ मेले में हाई अलर्ट जारी है। कॉल इंटरसेप्ट, सर्विलांस के जरिए सुरक्षा एजेंसियों ने एक मैसेज पकड़ने के बाद सुल्तानपुर से एक संदिग्ध को उठाया है। यूपी के सुल्तानपुर में पकड़े गए इस युवक का नाम मान सिंह बताया जा रहा है। यह पंजाब का रहने वाला है।

सुल्तानपुर में सुरक्षा एजेंसियों की पकड़ में आए इस युवक के पास फर्जी आई मिली है। साथ ही महाकुंभ से जुड़े दस्तावेज, फोटो और वीडियो मिले हैं। पंजाब के रहने वाले इस युवक के पकड़े जाने के बाद एनआईए, एटीएस, आईबी समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी करते हुए इससे पूछताछ शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर…

02:54 AM25 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

गो हत्या रोकने को लेकर ‘मन की बात’ का आयोजन 

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम से प्रेरित हो महाकुंभ में पहली बार गो हत्या रोकने को लेकर संतों ने ‘मन की बात’ का आयोजन किया है। शनिवार की दोपहर सेक्टर- 20 स्थित हरि धाम सनातन सेवा ट्रस्ट में आयोजित कार्यक्रम में हर संप्रदाय के लगभग 10 हजार संत जुटेंगे। वह गो हत्या पर चिंतन, मनन करने के साथ प्रस्ताव पारित करेंगे। संत सनातन धर्म के प्रमुख सिद्धांतों, समाज सुधार, आध्यात्मिक उत्थान, और धार्मिक परंपराओं पर भी विमर्श करेंगे।

इसके प्रवक्ता स्वामी प्रकाशानंद ने बताया- कार्यक्रम में गो हत्या प्रतिबंध, सनातन धर्म की रक्षा, और योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा महाकुंभ के लिए किए गए प्रयासों पर चर्चा की जाएगी।

02:54 AM25 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

भीड़ देखते हुए 8वीं तक के स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लासें

प्रयागराज में 25 जनवरी से 3 फरवरी 2025 तक नगर क्षेत्र के कक्षा 1 से 8 तक के सभी मान्यता प्राप्त अंग्रेजी और हिंदी माध्यम स्कूलों में कक्षाएं ऑनलाइन संचालित की जाएंगी। यह आदेश डीएम ने महाकुंभ मेले को देखते हुए दिया है।

02:43 AM25 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

अग्निशमन अधिकारी ने बताया- आग पर काबू पा लिया गया है

अग्निशमन अधिकारी विशाल यादव ने बताया, “हमारे पास कॉल आई थी, एक गाड़ी में आग लग गई थी। इसके पास की खड़ी एक गाड़ी भी आधी जल गई है। आग पर काबू पा लिया गया है। सब लोग सुरक्षित हैं। ये जगह मेला क्षेत्र में अंतर्गत आती है।

02:39 AM25 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

महाकुंभ में 1.21 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने आयुष सेवा का उठाया लाभ

महाकुंभ में 1.21 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने आयुष सेवाओं का लाभ उठाया है। आयुष मंत्रालय ने राष्ट्रीय आयुष मिशन, उत्तर प्रदेश के सहयोग से यहां आयुष सुविधाओं की व्यवस्था की है। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि श्रद्धालुओं को मुफ्त सेहत सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए 20 ओपीडी में 80 डॉक्टर चौबीस घंटे सातों दिन काम कर रहे हैं। इन ओपीडी में कई तरह की सामान्य और पुरानी बीमारियों का इलाज किया जा रहा है।

02:13 AM25 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

महाकुंभ में दो गाड़ियों में लगी आग

महाकुंभ में एक बार फिर आग लगने की घटना सामने आई है। शनिवार सुबह मेले की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर सेक्टर 2 के पास खड़ी दो गाड़ियों में अचानक आग लग गई। एक अर्टिगा और दूसरी वेन्यू कार है। इस घटना के बाद आसपास के ट्रैफिक को रोक दिया गया।

इस घटना में किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित कर लिया।

02:10 AM25 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

सीएम योगी का प्रयागराज दौरा

सीएम योगी आज दोपहर 11:30 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे। सीएम योगी अखिल भारतवर्षीय अवधूत भेष बारह पंथ-योगी महासभा में सम्मिलित होंगे। इसके बाद सीएम श्री कल्याण सेवा आश्रम में कल्याणदास जी महाराज (अमरकंटक) से भेंट करेंगे। फिर विश्व हिंदू परिषद शिविर, सेक्टर-18, प्रयागराज में आयोजित संत सम्मेलन में शामिल होंगे।

02:08 AM25 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

त्रिवेणी की हर बूंद अमृत के समान- भाजपा सांसद अरुण गोविल

हापुड़ में भाजपा सांसद अरुण गोविल ने महाकुंभ पर कहा, महाकुंभ हमारी आस्था का सबसे बड़ा यज्ञ है। त्रिवेणी की हर बूंद अमृत के समान है। सभी को जाकर इसमें स्नान करना चाहिए।

02:08 AM25 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

पट्‌टाभिषेक के बाद ममता बोलीं- अब मुझे बॉलीवुड में नहीं जाना

पट्‌टाभिषेक के बाद ममता कुलकर्णी ने कहा, अब मुझे बॉलीवुड में नहीं जाना है। अब मुझे सनातन के लिए आगे काम करना है। कल मैं यह सोच रही थी कि 12 साल पहले मैं आयी थी और आज यहां हूं। मुझे आज काशी जाना था, लेकिन आज यहां मेरे सामने ब्रह्मा, विष्णुजी और महेश सामने दिख गए। मैंने तत्काल निर्णय लिया कि 23 साल की तपस्या का आज सर्टिफिकेट तो बनता है। आज से मैं समाज के लिए काम करूंगी। जब मैंने बॉलीवुड को त्यागा था, तो भी मैं बहुत बुरे वक्त में नहीं थी। ममता ने कहा, बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ जो हो रहा है, वह गलत है।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *