- Hindi News
- National
- Delhi Election Results 2025 LIVE Update; Arvind Kejriwal Manish Sisodia Atishi Marlena | Kalkaji Rohini Chandni Chowk AAP BJP Congress Winner Candidate List
नई दिल्ली3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

कार्टूनिस्ट चंद्रशेखर हाड़ा की नजर में दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे।
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के रिजल्ट शनिवार को आए। भाजपा ने 26 साल बाद स्पष्ट बहुमत हासिल किया। भाजपा ने 48 और आम आदमी पार्टी (AAP) ने 22 सीटें जीतीं।
भाजपा+ को AAP से 3.6% ज्यादा वोट मिले। इससे 26 सीटें ज्यादा मिलीं। पिछली चुनाव में 8 सीटें थीं। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली।
भाजपा ने 1993 में 49 सीटें यानी दो तिहाई बहुमत हासिल किया था। 5 साल की सरकार में मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज सीएम बनाए गए थे। 1998 के बाद कांग्रेस ने 15 साल राज किया। इसके बाद 2013 से आम आदमी पार्टी की सरकार थी।
इस बार भाजपा की 71% स्ट्राइक रेट के साथ 40 सीटें बढ़ीं। पार्टी ने 68 पर चुनाव लड़ा, 48 सीटें जीतीं। वहीं, AAP को 40 सीटों का नुकसान हुआ। आप का स्ट्राइक रेट 31% रहा।
भाजपा ने पिछले चुनाव (2020) के मुकाबले वोट शेयर में 9% से ज्यादा का इजाफा किया। वहीं, AAP को करीब 10% का नुकसान हुआ है। कांग्रेस को भले ही एक भी सीट नहीं मिली, लेकिन वोट शेयर 2% बढ़ाने में कामयाब रही।

कांग्रेस फिर जीरो, लेकिन 14 सीटों पर AAP को हरवाया कांग्रेस दिल्ली में जीरो थीं, जीरो ही रही। लेकिन आम आदमी पार्टी को जरूर हरवा दिया। 14 सीटों पर आम आदमी पार्टी की हार का अंतर, कांग्रेस के मिले वोटों से कम है। यानी अगर AAP और कांग्रेस का गठबंधन होता, तो दिल्ली में गठबंधन की सीटें 37 हो जातीं और BJP 34 सीटों पर सिमट सकती थी। बहुमत के लिए 36 सीटें चाहिए। पूरी खबर पढ़ें
चौंकाने वाले रिजल्ट; केजरीवाल, सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज हारे

दिल्ली रिजल्ट के इंटरेस्टिंग फैक्ट्स
- 2020 में भाजपा ने महज 8 सीटें जीती थीं। 2025 में 6 गुना ज्यादा यानी 48 से ज्यादा सीटों पर जीती।
- केजरीवाल की नई दिल्ली सीट पर 20 उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो गई। इन्हें मिले वोट तीन अंक तक भी नहीं पहुंच सके।
- कांग्रेस के 70 में से 67 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। कस्तूरबा नगर से अभिषेक दत्त (27019 वोट) दूसरे स्थान पर रहे। इनके अलावा, बादली से देवेंद्र यादव (41071 वोट) और नांगलोई जाट से रोहित चौधरी (32028 वोट) तीसरे स्थान पर रहे।
- केजरीवाल को प्रवेश वर्मा ने 4089 वोटों से हराया, जबकि संदीप दीक्षित को 4568 वोट ही मिले।
- भाजपा के दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे चुनाव जीत गए हैं। नई दिल्ली से प्रवेश वर्मा और मोतीनगर से हरीश खुराना। प्रवेश पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। खुराना पूर्व सीएम मदन लाल खुराना के बेटे हैं।
- 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन मुस्तफाबाद सीट से तीसरे नंबर पर रहे। वे ओवैसी की पार्टी AIMIM से चुनाव लड़े थे। यहां से भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट ने जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर AAP रही।



हार की 6 बड़ी वजह; केजरीवाल के खिलाफ मोदी खुद चेहरा बने
- करप्शन के आरोप लगे, 177 दिन जेल में रहे: केजरीवाल शराब नीति केस में कुल 177 दिन जेल में रहे। BJP ने अपने चुनावी कैंपेन में इसे मुद्दा बनाया। केजरीवाल खुद को ‘कट्टर ईमानदार’ कहते थे। BJP ने उन्हें बार-बार ‘कट्टर बेईमान’ कहा।
- सरकारी बंगले ‘शीशमहल’ पर 45 करोड़ खर्च: केजरीवाल के सरकारी बंगले के रेनोवेशन पर 45 करोड़ रुपए खर्च किए जाने को BJP ने मुद्दा बनाया। चुनाव के पहले इसे ‘शीशमहल’ कहकर प्रचारित किया।
- केजरीवाल के खिलाफ मोदी खुद चेहरा बने: BJP ने इस चुनाव को PM मोदी बनाम केजरीवाल बनाया। प्रधानमंत्री ने अपने नाम पर वोट मांगे।
- केंद्र ने वोटिंग से 3 दिन पहले 12 लाख तक इनकम टैक्स फ्री की: दिल्ली में 67% आबादी मिडिल क्लास है। पिछले चुनावों में मिडिल क्लास ने AAP को एकतरफा वोट किया था। इस फैसले का असर पड़ा।
- महिलाओं और बुजुर्गों को आर्थिक मदद का ऐलान: मोदी ने हर रैली में कहा कि हम मौजूदा सरकार की किसी भी कल्याणकारी योजना को बंद नहीं करेंगे। वहीं, महिलाओं और 60-70 साल के बुजुर्गों को हर महीने 2500 रुपए देने का ऐलान किया।
- 67 प्रतिशत उम्मीदवार बदल दिए: BJP ने इस बार कुल 68 उम्मीदवार उतारे। इसमें पिछले चुनाव वाले 46 प्रत्याशी बदल दिए। यानी BJP ने 67 प्रतिशत कैंडिडेट बदले।
रिजल्ट के बाद जश्न और मायूसी की फोटोज

भाजपा मुख्यालय: दिल्ली में जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

AAP कार्यालय: हार के बाद सन्नाटा रहा। काउंटिंग के दौरान कुछ लोग ही देखे गए।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय: यहां भी सन्नाटा रहा।सुबह जरूर कुछ कार्यकर्ता पहुंचे थे, लेकिन बाद एक-एक कर सब चले चले।


2 उपचुनाव के नतीजे भी आए, यूपी की मिल्कीपुर भाजपा जीती
दो विधानसभा के उपचुनाव के नतीजे भी आज आए। यूपी की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी चंदभानु पासवान ने सपा के अजीत प्रसाद को 61 हजार 636 वोट से हराया। उधर, तमिलनाडु की इरोड ईस्ट विधानसभा सीट पर DMK प्रत्याशी चंद्रकुमार वीसी ने जीत दर्ज की। उन्होंने नाम तमिलर काची (NTK) की एमके सीतालक्ष्मी की हराया।
दिल्ली चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें….
केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा धार के दामाद: दिल्ली के सीएम की रेस में हैं शामिल; सास विधायक, ससुर केंद्रीय मंत्री रह चुके
दिल्ली चुनाव की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
01:20 PM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
राहुल गांधी ने कहा- दिल्ली का जनादेश स्वीकार
12:22 PM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
भाजपा को लोकसभा के मुकाबले वोट में 4% का नुकसान

10:53 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
श्रीनगर में भी भाजपा का जश्न
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित भाजपा दफ्तर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
10:49 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
मनोज तिवारी ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष के साथ गाना गाया
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “हमें हमारे स्टेट प्रेसिडेंट वीरेंद्र सचदेवा पर गर्व है। केजरीवाल अब कभी सत्ता में नहीं लौटेंगे।”
10:26 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
बांसुरी स्वराज बोलीं- दिल्ली को मोदी पर भरोसा
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज बोलीं, “हम दिल्ली की जनता को धन्यवाद देना चाहते हैं कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा जताया। हम उनका भरोसा कायम रखेंगे।
10:13 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
कैलाश गहलोत बोले- झूठ की राजनीति नहीं चलती
चुनाव से पहले भाजपा में आए कैलाश गहलोत ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी की जीत है। ये 2015 की आप और केजरीवाल नहीं हैं। जनता ने बता दिया है कि झूठ की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलती।
09:03 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
पीएम मोदी ने कहा- दिल्ली की जनता का आभार
08:58 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
आतिशी ने कहा- दिल्ली की जनता का जनादेश स्वीकार
दिल्ली सीएम आतिशी ने कहा, ‘मैं अपनी पूरी टीम का धन्यवाद करना चाहती हूं। दिल्ली की जनता का जनादेश है और हमें यह स्वीकार है। मैंने अपनी सीट जीती है, यह जश्न का समय नहीं है। हमारी जंग जारी है। भाजपा के खिलाफ हमारी जंग जारी रहेगी।’
08:56 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
केजरीवाल बोले- भाजपा को जीत की बधाई देता हूं
केजरीवाल बोले- भाजपा को जीत की बधाई देता हूं। लोगों ने उन्हें बहुमत दिया है। उम्मीद करता हूं जनता की उम्मीदों पर वे खरे उतरेंगे। हमने शिक्षा, पानी और बिजली के क्षेत्र में काम किया है। हमें जनता ने निर्णय दिया है। हम कंस्ट्रक्टिव विपक्ष का रोल निभाएंगे। हम जनता के सुख-दुख में काम आएंगे। हम सत्ता में राजनीति के लिए नहीं आए हैं। हम लोगों के सुख-दुख बांटने के लिए आए हैं। मैं आप के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने बहुमत मेहनत की है। उन्होंने शानदार चुनाव लड़ा, उन्हें बधाई।
08:22 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
महारानी बाग काउंटिंग सेंटर पर भाजपा-AAP के कार्यकर्ता आमने सामने
दिल्ली के महारानी बाग काउंटिंग सेंटर पर भाजपा-AAP के कार्यकर्ता आमने सामने आ गए। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता ने नारेबाजी की।
08:11 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
शाह बोले- दिल्ली के दिल में मोदी
अमित शाह ने दोपहर डेढ़ बजे सोशल मीडिया पोस्ट की। उन्होंने लिखा- दिल्ली के दिल में मोदी। दिल्ली की जनता ने झूठ, धोखे और भ्रष्टाचार के शीशमहल को नेस्तनाबूत कर दिल्ली को आप-दा मुक्त करने का काम किया है।
08:09 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली सचिवालय को सील किया गया
दिल्ली चुनाव के रुझानों के बीच जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट ने एक नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि कोई भी कम्प्यूटर, हार्ड ड्राइव और फाइल वगैरह डिपार्टमेंट की इजाजत के बगैर सचिवालय से बाहर नहीं जाएगी। सभी संबंधित अधिकारी फाइलों, दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक फाइल्स आदि की सुरक्षा सुनिश्चित करें। नोटिस के बाद दिल्ली सचिवालय को सील कर दिया गया है।
07:55 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
भास्कर के कार्टूनिस्ट मंसूर, हाड़ा की नजर से दिल्ली चुनाव









07:44 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
कुमार विश्वास ने केजरीवाल को निर्लज्ज-चरित्रहीन कहा
आप की हार पर कुमार विश्वास ने एएनआई से कहा, ‘करोड़ों लोग नौकरियां छोड़कर आए थे, दुश्मनियां ली थीं। उन सब की हत्या एक आत्ममुग्ध आदमी ने, चरित्रहीन आदमी ने अपनी निजी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए की। उसको ईश्वरीय विधान से दंड मिला। खुशी इस बात की भी है कि न्याय हुआ।’
07:39 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
प्रवेश वर्मा की बेटी बोली- जनता का धन्यवाद
नई दिल्ली से केजरीवाल को हराने वाले भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा की बेटी सनिधि ने कहा, ‘ हम सभी खुश हैं। दिल्ली की पांच साल सेवा के लिए मेंडेट देने के लिए जनता का धन्यवाद।’
07:37 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
प्रियंका गांधी बोलीं- लोग बदलाव चाहते थे
वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, “यह रिजल्ट आने ही थे। हर मीटिंग से यह साफ हो रहा था कि लोग बदलाव चाहते थे। उन्होंने बदलाव के लिए वोट किया। जहां तक कांग्रेस की बात है तो हमें और मेहनत करनी होगी।”
07:35 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
अवध ओझा ने कहा- ये मेरी व्यक्तिगत हार
पटपड़गंज से आप प्रत्याशी अवध ओझा चुनाव हार गए हैं। उन्हें भाजपा प्रत्याशी रवींद्र सिंह नेगी ने 23 हजार 280 वोटों से हराया। अवध ने कहा ‘ यह मेरी व्यक्तिगत हार है। अब मैं वापस जाकर अपना काम करूंगा और अगली बार फिर पडपड़गंज से चुनाव लड़ूंगा।
07:19 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली में AAP का कार्यालय पर ताला
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्यालय को बंद कर दिया गया है। यहां कार्यकर्ता अंदर नहीं जा पा रहे हैं इसलिए गहमागहमी का माहौल है। मीडिया कर्मियों को भी दफ्तर से बाहर कर दिया गया है।
07:08 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
सिसोदिया बोले- लोगों का फैसला मंजूर
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट से 600 वोट से हार गए। उन्होंने कहा कि हमने मेहनत की, लेकिन जनता का फैसला हमारे पक्ष में नहीं आया। हम उनका फैसला स्वीकार करते हैं।
06:53 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
भाजपा मुख्यालय में जश्न की तस्वीरें



06:43 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर जश्न के VIDEO
06:39 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
स्वाति मालीवाल ने चीरहरण की फोटो पोस्ट की
स्वाति मालीवाल ने रुझानों बीच एक फोटो पोस्ट की, जिसमें द्रौपदी चीरहरण हो रहा है। AAP की राज्यसभा सांसद ने अपनी ही पार्टी पर तंज कसा है।
06:30 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
भाजपा का वोट शेयर बढ़ा

06:13 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
अन्ना हजारे बोले- समझाता रहा, लेकिन वो शराब को ले आए

दिल्ली चुनाव के रुझानों पर अन्ना हजारे ने कहा कि चुनाव लड़ते समय उम्मीदवार का आचार शुद्ध होना, विचार शुद्ध होना, जीवन निष्कलंक और त्याग होना जरूरी है। अगर ये गुण उम्मीदवार में हैं तो मतदाताओं को उन पर विश्वास होता है। मैं बार-बार बताता गया, लेकिन उनके दिमाग में नहीं आया और वे शराब को ले आए। शराब यानी धन-दौलत से वास्ता हो गया।
06:03 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
पीएम 7 बजे भाजपा कार्यालय जाएंगे
दिल्ली चुनाव में भाजपा की बढ़त के बीच खबर आई है कि पीएम मोदी शाम को 7 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे।
06:01 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
2020 दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर चौथे नंबर पर
2020 दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन मुस्तफाबाद सीट से चौथे नंबर पर चल रहे हैं। वे ओवैसी की पार्टी AIMIM से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां से भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट 40 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे और तीसरे नंबर पर AAP-कांग्रेस के कैंडिडेट हैं।
05:55 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
भाजपा में शामिल कैलाश गहलोत आगे
इसके अलावा केजरीवाल और आतिशी सरकार में मंत्री रहे कैलाश गहलोत बिजवासन सीट से 4518 वोटों से आगे चल रहे हैं। वे चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे।
05:53 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली भाजपा दफ्तर पर कार्यकर्ताओं ने लगाए जयश्री राम के नारे
दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों के बीच भाजपा कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय पर इकट्ठा हो रहे हैं। उन्होंने जय श्री राम के नारे लगाए।
05:45 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, हमें जनता का फैसला स्वीकार
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, ‘अब तक के रुझानों में ऐसा लग रहा है कि वे (भाजपा) सरकार बनाएंगे। हमने मुद्दे उठाए लेकिन मुझे लगता है कि लोगों ने सोचा कि हम सरकार नहीं बनाने जा रहे हैं। हम लोगों के फैसले को स्वीकार करते हैं।’
05:44 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
भाजपा बोली- AAP सिर्फ बातें करती है, और कुछ नहीं
भाजपा नेता नलिन कोहली ने कहा, ‘जो रुझान आ रहे हैं, उससे पता चलता है कि दिल्ली की जनता अब AAP के साथ नहीं है। लोगों के सामने 2 मॉडल थे। पहला- बीजेपी का मॉडल कि वह संकल्प पत्र में किए गए सभी वादे पूरे करती है। दूसरा- AAP सिर्फ बातें करने के अलावा कुछ नहीं करती।’
05:43 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली एक्सपेरिमेंट की राजनीति से तंग आ चुकी- सुधांशु त्रिवेदी
भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- हम अंतिम नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, हमारा मानना है कि फाइनल रिजल्ट में भाजपा की सीटें और बढ़ेंगी।
यह दिखाता है कि लोगों को पीएम मोदी की गारंटी पर कितना भरोसा है। यह हमारे लिए सकारात्मक परिणाम है। दिल्ली के लोग एक्सपेरिमेंट की राजनीति से तंग आ चुके थे।
05:39 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
संजय राउत बोले- आप और कांग्रेस साथ होते तो भाजपा हारती
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत का कहना है, ‘शुरुआती रुझानों में कड़ी प्रतिस्पर्धा दिख रही है। अगर कांग्रेस और आप साथ होते तो नतीजे अलग हो सकते थे। आप और कांग्रेस की राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी बीजेपी है। दोनों ने बीजेपी को सत्ता में आने से रोकने के लिए लड़ाई लड़ी, लेकिन वे अलग-अलग लड़े। अगर वे एक साथ होते तो पहले घंटे (मतगणना के) में बीजेपी की हार पक्की हो गई होती।”
05:31 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
30 में 5 सीटों पर AAP की बढ़त 1000 से कम
आप 30 सीटों पर आगे चल रही है। इनमें 5 सीटें ऐसी हैं, जिनमें पार्टी के प्रत्याशियों को एक हजार से कम की लीड है। केजरीवाल भाजपा के प्रवेश वर्मा से सिर्फ 386 वोट से आगे चल रहे हैं। तीमारपुर में AAP 215, मॉडल टाउन में 550, दिल्ली कैंट में 913, मेहरौली में 628 और गांधीनगर 192 वोटों से आगे है।
05:16 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
14 एग्जिट पोल, 12 में भाजपा सरकार के आसार

05:16 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
प्रियंका गांधी बोलीं- मैंने नतीजे नहीं देखे
केरल के वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि मुझे दिल्ली चुनावों का पता नहीं। मैंने अभी तक नतीजे नहीं देखे हैं।
05:07 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता पीछे
- कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक वजीरपुर सीट से तीसरे नंबर पर चल रही हैं। यहां AAP के राजेश गुप्ता 3 हजार वोटों से आगे हैं। भाजपा की पुनम शर्मा दूसरे नंबर पर हैं।
- भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम करोलबाग सीट से 4114 वाेटों से पीछे चल रहे हैं। यहां AAP के विशेष रवि आगे हैं। कांग्रेस के राहुल कुमार तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।
05:02 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली में 26 साल बाद बन सकती है भाजपा सरकार
- अगर भाजपा को बहुमत मिलता है तो वो 26 साल बाद सत्ता में लौटेगी।
- इससे पहले 1993 में भाजपा ने 49 सीटें जीतीं और 5 साल में 3 CM बनाए थे। मदनलाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज।
- तीनों नेताओं के बेटे-बेटी दिल्ली की राजनीति में सक्रिय हैं।
- खुराना के बेटे हरीश खुराना मोतीनगर से, साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा नई दिल्ली से चुनाव लड़ रहे हैं।
- बांसुरी स्वराज नई दिल्ली से सांसद हैं।
04:42 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
अलका लांबा-आतिशी महारानी बाग काउंटिंग सेंटर पहुंचीं
दिल्ली सीएम आतिशी और कांग्रेस नेता अलका लांबा महारानी बाग काउंटिंग सेंटर पहुंचीं। दोनों भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी से पीछे चल रहे हैं।
04:37 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
भाजपा सांसद बोले- 50% से ज्यादा वोट मिलेंगे
दिल्ली चुनाव में शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलने पर भाजपा सांसद अतुल गर्ग ने कहा, ‘भाजपा को 50% से अधिक वोट मिलेंगे और पार्टी सरकार बनाएगी।’
04:32 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
भाजपा नेता बिधूड़ी बोले- आ-पदा जाएगी, भाजपा आएगी
कालकाजी से भाजपा कैंडिडेट रमेश बिधूड़ी ने कहा, “केजरीवाल 2 बार जीते क्योंकि उन्होंने चुनावी रेवड़ियां बांटीं। लेकिन इन 10 साल में उनकी असलियत सामने आ गई। लोग विकास चाहते हैं, वो आतिशी को विदा करेंगे। आ-पदा जाएगी और भाजपा सत्ता में आएगी।”
04:13 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
वीरेंद्र सचदेवा बोले- सीएम हाईकमान तय करेगा
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ‘शुरुआती रुझान हमारी उम्मीद के मुताबिक हैं, लेकिन हम नतीजों का इंतजार करेंगे। हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है। यह जीत हमारे शीर्ष नेतृत्व की जीत होगी। हमने दिल्ली के मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ा है, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने मुद्दों से भटकाने की कोशिश की। केंद्रीय नेतृत्व सीएम चेहरे का फैसला करेगा।’
04:12 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली दंगों का आरोपी मुस्तफाबाद सीट पर 5वें नंबर पर
2020 दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन मुस्तफाबाद सीट से पांचवें नंबर पर चल रहे हैं। वे ओवैसी की पार्टी AIMIM से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां से भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट 5700 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे और तीसरे नंबर पर AAP-कांग्रेस के कैंडिडेट हैं। रोहिणी से भाजपा कैंडिडेट और नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता पीछे चल रहे हैं।
04:08 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
उमर अब्दुल्लाह का तंज- और लड़ो एक दूसरे से
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने दिल्ली चुनाव के रुझानों पर तंज कसा है। उन्होंने एक ऋषि का वीडियो पोस्ट किया। इसमें लिखा- और लड़ो आपस में।
04:04 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
रिजल्ट के बीच राहुल सोनिया के आवास पहुंचे
दिल्ली चुनाव रिजल्ट के बीच राहुल गांधी सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पहुंचे हैं। दिल्ली चुनाव के रुझानों में पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है।
04:02 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सचदेवा ने पूजा की
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कनाट प्लेस में हनुमान मंदिर में पूजा की।
03:54 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
EC के रुझानों में भाजपा 19 सीटों पर आगे
आप के गोपाल राय बदरपुर सीट से आगे चल रहे हैं। इलेक्शन कमीशन ने सुबह 9 बजकर 22 मिनट तक 24 सीटों के नतीजे दिए। इनमें भाजपा 19 और आप 5 सीटों पर बढ़त बनाई हुए है।
03:47 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
पटपड़गंज से अवध ओझा आगे
पटपड़गंज से भाजपा के कैंडिडेट रविंद्र सिंह नेगी और आप के कैंडिडेट अवध ओझा खेल गांव काउंटिंग सेंटर पर पहुंचे हैं। अवध ओझा इस सीट से आगे चल रहे हैं।
03:37 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
AAP कैंडिडेट विकास बोले- जनता हमारे काम से खुश
कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र से AAP उम्मीदवार विकास बग्गा ने कहा, ‘हम चुनाव में जनता के बीच गए, जनता आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल के काम से बहुत खुश है। इस बार भी पूर्ण बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है।’
03:33 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
राजौरी गार्डन से भाजपा के मनजिंदर सिरसा पीछे
राजौरी गार्डन से भाजपा के मनजिंदर सिंह सिरसा पीछे हो गए हैं। इससे पहले वे आगे चल रहे थे। सिरसा ने कहा, “हम पूरी तरह कॉन्फिडेंट हैं कि भाजपा 50 सीटें जीतेगी।”
03:31 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
करोल बाग सीट पर भाजपा कैंडिडेट आगे
- करोलबाग से भाजपा के दुष्यंत गौतम आगे।
- सीलमपुर से AAP उम्मीदवार जुबैर अहमद ने बढ़त बनाई।
- जनकपुरी से आप के प्रत्याशी प्रवीण कुमार आगे हैं।
03:23 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
BJP कैंडिडेट रमेश बिधूड़ी ने पूजा की
कालका जी से भाजपा कैंडिडेट रमेश बिधूड़ी ने काउंटिंग के दौरान अपने घर पर पूजा की। उनके खिलाफ आप की आतिशी चुनाव लड़ रही हैं।
03:15 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
भाजपा नेता अनिल शर्मा बोले- 100 फीसदी भाजपा सरकार
आरके पुरम से भाजपा के कैंडिडेट अनिल शर्मा ने कहा, “हम अपनी सीट पर जीत रहे हैं। दिल्ली में 100 फीसदी भाजपा सरकार बनेगी। अगले 3-4 घंटे में स्थिति साफ हो जाएगी।”
03:13 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष बोले- नतीजे हमारे पक्ष में
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने विकास का रास्ता चुना है, नतीजे हमारे पक्ष में होंगे।
03:12 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
EVM से काउंटिंग शुरू
द्वारका में EVM से वोटों की काउंटिंग शुरू हो गई। EVM की सील तोड़ते अफसर।
03:09 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
ग्रेटर कैलाश से AAP के सौरभ भारद्वाज अब आगे
- मालवीय नगर से भाजपा के सतीश उपाध्याय आगे।
- बुराड़ी से आप से संजीव झा आगे।
- ग्रेटर कैलाश सीट से सौरभ भारद्वाज पीछे हो गए हैं।
03:02 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
रिठाला से भाजपा के कुलवंत राणा आगे
- रिठाला से भाजपा के कुलवंत राणा आगे
- बल्लीमारान से आप के इमरान हुसैन आगे।
- ओखला से भाजपा के मनीष चौधरी ने बढ़त बनाई।
02:58 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
बैलट वोटों की गिनती जारी, रुझान
- मोती नगर से भाजपा के सतीश खुराना आगे।
- ग्रेटर कैलाश से आप के नेता सौरभ भारद्वाज ने बढ़त बनाई।
- शकूर बस्ती से AAP के प्रत्याशी सत्येंद्र जैन आगे।
- राजौरी गार्डन से भाजपा के मनजिंदर सिंह सिरसा आगे चल रहे हैं।
02:54 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
वोटों की गिनती के शुरुआती रुझान
- करावल नगर सीट से भाजपा के कपिल शर्मा आगे।
- बिजवासन सीट से कैलाश गहलोत आगे भाजपा।
- लक्ष्मीनगर सीट से भाजपा आगे।बदरपुर सीट से भाजपा के नारायण दत्त शर्मा आगे।
- रोहिणी से भाजपा के बिजेंद्र गुप्ता आगे।
- चांदनी चौक से भाजपा के सतीश जैन से आगे।
- दिल्ली कैंट से भुवन तंवर आगे।
02:40 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
प्रवेश वर्मा ने हनुमान मंदिर में पूजा की
नई दिल्ली से भाजपा कैंडिडेट प्रवेश वर्मा ने हनुमान मंदिर में पूजा की। उन्होंने कहा कि मैंने प्रार्थना की है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बने।
02:28 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
लांबा बोलीं- आतिशी ने सीएम बनने के बाद भी काम नहीं किया
कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा, “कालकाजी के लोग रमेश बिधूड़ी को पसंद नहीं करते हैं। उनकी भाषा के चलते उनके खिलाफ गुस्सा है। वे अपनी सीट गंवाने जा रहे हैं। आतिशी भी एंटी-इनकम्बेंसी का सामना कर रही है। उन्होंने सीएम बनने के बाद भी काम नहीं किया।”
02:24 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
शीला दीक्षित की बेटी बोलीं- सेंट्रल दिल्ली विधानसभा में 10 साल से नहीं गए सीएम
कांग्रेस नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की बेटी लतिका दीक्षित ने कहा, “हमने चुनाव प्रचार के दौरान देखा कि आज भी शीला दीक्षित दिल्ली के हर घर में जिंदा हैं। ये उनका परिवार था, जिसकी उन्होंने 15 साल देखभाल की। हमें पता चला है कि अभी जो सीएम हैं, वो पिछले 10 साल में लोगों की विधानसभा तक में नहीं गए। सड़कों की हालत खराब है, न पानी है और न बिजली। अगर सेंट्रल दिल्ली की ये हालत है तो बाहरी दिल्ली का क्या हाल होगा।”
02:21 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
काउंटिंग की मॉनीटरिंग के लिए 5 हजार लोगों की टीम
दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) एलिस वाज ने कहा कि काउंटिंग मॉनिटर करने के लिए 5 हजार लोगों की टीम तैनात की गई है। साफ सुथरे काउंटिंग प्रोसेस के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5 वोटर VVPAT (वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल्स ) का रेंडम सिलेक्शन किया जाएगा।
02:00 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने कालकाजी के दर्शन किए
01:59 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
सौरभ भारद्वाज ने कालकाजी मंदिर में दर्शन किए
आप उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने कालकाजी मंदिर में दर्शन किए। सौरभ ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
01:39 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
आप उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने मंदिर में पूजा की
ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से आप उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने आज चुनाव नतीजों से पहले मंदिर में पूजा-अर्चना की।
01:29 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
भाजपा उम्मीदवार ने कालकाजी मंदिर में दर्शन किए
ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार शिखा राय ने दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम आने से पहले कालकाजी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की।
01:25 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
मनीष सिसोदिया बोले- हमें पूरा भरोसा है, आप सरकार बनेगी
जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से आप उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने कहा, “हमें पूरा भरोसा है कि (आप) सरकार बनेगी। हमें दिल्ली और बच्चों की शिक्षा के लिए और भी बहुत काम करना है।”
01:22 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
पिछले 3 चुनावों के मुकाबले इस बार कम वोटिंग
दिल्ली विधानसभा के पिछले 3 चुनावों के मुकाबले इस बार कम वोटिंग हुई है। 60.54% लोगों ने इस बार वोट डाले हैं। साल 2013 में 65.63% वोटिंग हुई थी। 2015 में 67.12% और 2020 में 62.59% वोटिंग हुई थी। 2013 में कांग्रेस के समर्थन से AAP ने पहली बार सरकार बनाई थी। हालांकि गठबंधन नहीं चला और उसके बाद 2015 और 2020 में हुए चुनाव में AAP ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई थी।

01:22 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
लोकसभा चुनाव के समीकरण विधानसभा चुनाव में बदले
विधानसभा चुनाव में करीब 18% स्विंग वोटर्स किंगमेकर साबित होते हैं। दिल्ली चुनाव लोकसभा के करीब 9 महीने बाद होते हैं। इतने कम वक्त में ही वोटिंग ट्रेंड में बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। पिछले तीन विधानसभा और लोकसभा चुनावों का विश्लेषण करें तो स्विंग वोटर्स ही दिल्ली की सत्ता तय करते रहे हैं।
- 2024 लोकसभा चुनाव में दिल्ली की 7 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। यहां INDIA गठबंधन के तहत AAP ने 4 और कांग्रेस ने 3 सीटों पर प्रत्याशी उतारें, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा। विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियों एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ीं।
- 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को कुल 54.7%, जबकि INDIA ब्लॉक को 43.3% वोट मिला था। सभी सीटों पर जीत-हार का मार्जिन औसतन 1.35 लाख रहा था। लोकसभा के नतीजों के मुताबिक भाजपा को 52 विधानसभा सीटों पर बढ़त मिली थी। एग्जिट पोल भी भाजपा की सरकार बनने का अनुमान लगा रहे हैं।
- 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सातों सीटें जीतीं और 65 विधानसभा सीटों पर बढ़त बनाई थी। लेकिन 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में AAP 62 और भाजपा को सिर्फ 8 सीटें मिली थीं।
- 2014 में मोदी लहर में भाजपा सातों लोकसभा सीटें जीतकर 60 विधानसभा सीटों पर आगे रही थी, लेकिन 2015 के विधानसभा चुनाव में AAP ने 67 सीटें जीतीं और भाजपा 3 सीटों पर सिमट गई।

01:21 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
AAP के अलावा किसी पार्टी का CM फेस घोषित नहीं
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के अलावा किसी भी पार्टी ने CM फेस घोषित नहीं किया है। AAP सत्ता में लौटी तो अरविंद केजरीवाल का मुख्यमंत्री बनना तय है। जबकि, भाजपा और कांग्रेस की ओर से तीन-तीन नाम चर्चा में हैं। हालांकि, कांग्रेस सरकार बनाती नहीं दिख रही है।
भाजपा हमेशा मुख्यमंत्री को लेकर चौंकाती रही है, फिर भी आम लोगों के बीच तीन नामों की चर्चा है। पहला नाम प्रवेश वर्मा का है। प्रवेश जाट समुदाय से आते हैं। दिल्ली के 364 में से 225 गांवों में जाटों की आबादी सबसे ज्यादा है।
दूसरा नाम रमेश बिधूड़ी का है। वे गुर्जर समुदाय से आते हैं। जाट के बाद गुर्जर समुदाय की आबादी दिल्ली में सबसे ज्यादा है। गुर्जर दिल्ली की 9 सीटों पर असर डालते हैं। तीसरा नाम दुष्यंत गौतम का है। वे SC समुदाय से आते हैं।
पार्टी के संकल्प पत्र (मैनिफेस्टो) का तीसरा पार्ट जारी करते समय अमित शाह ने कहा था कि केजरीवाल ने दिल्ली को दलित CM देने का वादा किया था। 2 बार सरकार बनी। जेल गए, तब मौका था, फिर भी दलित CM नहीं बनाया। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि जीतने पर भाजपा किसी दलित को CM बना सकती है।

01:20 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
कांग्रेस का दो चुनावों में खाता नहीं खुला
शीला दीक्षित के लगातार दो बार CM रहने के बाद 2013 के चुनाव में कांग्रेस सिर्फ 8 सीटें जीत पाई। इसके बाद हुए 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में पार्टी का खाता भी नहीं खुला। 10 साल बाद पार्टी की कोशिश है कि उसका खाता खुले।
कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित, प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा जैसे चेहरे चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस के पास खोने के लिए कुछ नहीं है। अगर पार्टी के 1 भी विधायक चुनकर आते हैं तो 10 साल बाद विधानसभा में उनका प्रतिनिधि होगा।
01:20 AM8 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली विधानसभा की मौजूदा स्थिति…


