PM Narendra Modi LIVE; BJP Headquarter | Delhi Vidhan Sabha Election | मोदी ने ‘यमुना मैया की जय’ का नारा लगाया: कहा- इसे दिल्ली की पहचान बनाएंगे; देश की राजधानी आप-दा से मुक्त हुई

admin
27 Min Read

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पीएम मोदी। - Dainik Bhaskar

भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पीएम मोदी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पीएम मोदी ने भाजपा हेडक्वॉर्टर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत यमुना मैया की जय के नारे के साथ की।

उन्होंने कहा- आज दिल्ली में दिल्ली के लोगों में एक उत्साह भी है और सुकून भी है। उत्साह विजय का है, सुकून दिल्ली को आप-दा से मुक्त कराने का है। आपने दिल खोलकर प्यार दिया। मैं दिल्लीवालों को नमन करता हूं।

मोदी ने कहा कि आपके इस प्यार को विकास के लॉन्ग रूट पर हम लौटाएंगे। दिल्ली के लोगों का ये प्यार ये विश्वास हम सभी पर एक कर्ज है। दिल्ली की डबल इंजन सरकार दिल्ली का डबल तेजी से विकास करके ये कर्ज चुकाएगी।

इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने पीएम मोदी का स्वागत किया। उन्होंने कहा- यह चुनाव और इससे पहले का लोकसभा चुनाव में दिल्ली की जनता ने एकमत संदेश दिया। यह संदेश है कि दिल्ली के दिल में मोदी बसता है।

इस कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्‌डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, भाजपा सांसद मनोज तिवारी और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत बड़े नेता मौजूद हैं।

भाजपा की 40 सीटें बढ़ीं, AAP को 40 का ही नुकसान

भाजपा ने दिल्ली में 27 साल बाद स्पष्ट बहुमत हासिल किया। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से भाजपा ने 48 और आम आदमी पार्टी (AAP) ने 22 सीटें जीतीं। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है।

भाजपा ने 1993 में 49 सीटें यानी दो तिहाई बहुमत हासिल किया था। 1998 के बाद कांग्रेस ने 15 साल राज किया। इसके बाद 2013 से आम आदमी पार्टी की सरकार थी। पूरी खबर पढ़ें..

प्रधानमंत्री मोदी की पूरी स्पीच पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- कांग्रेस INDI गठबंधन की पार्टियों की जमीन छीनने की कोशिश कर रही

पीएम मोदी ने कहा कि, राजनीति का अध्ययन करने वालों पर एक काम छोड़ता हूं। आप देखना कि 2014 के बाद इस पार्टी के नेताओं ने 5-7 साल तक हिंदू बनने की कोशिश की। मंदिरों में जाना, माला पहनना, उन्हें लगा ऐसे भाजपा के वोट बैंक में सेंध मारेंगे। आपने देखा होगा पिछले कुछ वर्षों ने उन्होंने यह रास्ता बंद कर दिया।

अब राज्यों की अलग-अलग पार्टियों पर उनकी नजरें हैं। पार्टियां समझ गई होंगी कि ये उनको ही खा रहे हैं। INDI गठबंधन के दल अब कांग्रेस का कैरेक्टर समझने लगे हैं। उन्हें एहसास हो रहा है कि जिस वोट बैंक को उन्होंने छीना, कांग्रेस उसे वापस पाने में जुटी है।

पीएम बोले कि दिल्ली में INDI गठबंधन के दलों ने मिलकर कांग्रेस के वोट बैंक को रोकने की कोशिश की है। दिल्ली में कांग्रेस के खिलाफ पूरा INDI गठबंधन था। वे कांग्रेस को रोकने में सफल रहे, लेकिन आप-दा को बचाने में कामयाब नहीं हो पाए। कांग्रेस का हाथ थामने वाले इसलिए भी बर्बाद हो रहे हैं, क्योंकि आज कांग्रेस वो कांग्रेस नहीं है।

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम बोले- कांग्रेस अब परजीवी पार्टी बन गई है

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज जनता ने फिर एक बार कांग्रेस को कड़ा संदेश दिया है। दिल्ली के चुनाव में कांग्रेस ने जीरो की डबल हैट्रिक लगाई है। देश की राजधानी में देश की सबसे पुरानी पार्टी का लगातार दिल्ली में 6 बार से खाता नहीं खुल रहा है। ये लोग खुद गोल्ड मेडल देते फिर रहे हैं।

पीएम ने कहा,

QuoteImage

सच्चाई यह है कि कांग्रेस पर देश बिल्कुल भरोसा करने को तैयार नहीं है। कांग्रेस परजीवी पार्टी बन चुकी है। खुद तो डूबती है, अपने साथियों को भी डुबोती है। कांग्रेस एक के बाद एक सहयोगियों को खत्म कर रही है। तरीका मजेदार है।

QuoteImage

आज की कांग्रेस सहयोगियों की भाषा और एजेंडा को चुराने में लगी हुई है। उनके वोट बैंक में सेंध मारती है। यूपी में कांग्रेस उस वोट बैंक को छीनने की कोशिश कर रही है, जिस पर सपा और बसपा अपना मानती है। मुलायम सिंह जी समझ गए थे।

पीएम ने कहा कि बिहार में भी ये कांग्रेस ही है जो जातिवाद का जहर फैलाकर अपनी सहयोगी आरजेडी की जमीन को खाने में जुट गई है। ऐसा ही हाल जम्मू-कश्मीर, बंगाल में भी कांग्रेस ने अपने सहयोगियों का किया। दिल्ली में भी साफ हो गया कि जो कांग्रेस का हाथ एक बार थामता है, उसका बंटाढार होना तय हो जाता है।

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मोदी ने कहा- आज अन्ना हजारे को भी पीड़ा से मुक्ति मिली होगी

पीएम मोदी ने कहा- आप-दा वाले यह कहकर राजनीति में आए थे कि राजनीति बदल डालेंगे, लेकिन ये कट्टर बेईमान निकले। वरिष्ठ महानुभाव श्रीमान अन्ना हजारे का बयान सुन रहा था। वे काफी समय से इन आप-दा वालों के कुकर्मों की पीड़ा झेल रहे थे। आज उन्हें भी उस पीड़ा से मुक्ति मिली होगी।

पीएम ने कहा,

QuoteImage

इस पार्टी का जन्म ही भ्रष्टाचार के विरुद्ध हुए आंदोलन से हुआ हो, वही भ्रष्टाचार में लिप्त हो गई। देश की ऐसी पार्टी बनी जिसके मुख्यमंत्री, मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए। ये खुद को ईमानदारी का सर्टिफिकेट और दूसरों को भ्रष्टाचार का मेडल देते थे, वे खुद बेईमान निकले।

QuoteImage

पीएम बोले- शराब घोटाले ने दिल्ली को बदनाम किया। अहंकार इतना कि जब दुनिया कोरोना से निपट रही थी, तब ये आप-दा वाले शीशमहल बना रहे थे। आप-दा वालों ने अपने घोटाले छिपाने के लिए साजिशें रचीं। मैं गारंटी दे रहा हूं कि पहले विधानसभा सत्र में ही CAG की रिपोर्ट सदन में रखी जाएगी। भ्रष्टाचार की जांच होगी और जिसने भी लूटा है, उसको लौटाना पड़ेगा। ये भी मोदी की गारंटी है।

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम बोले- आप-दा ने दिल्ली की आस्था यमुना का अपमान किया

पीएम मोदी ने कहा कि मां यमुना हमारी आस्था का केंद्र हैं। तभी तो कहते हैं कि नमो नमस्ते यमुना सदा त्वम। हम लोग हमारा सदा मंगल करने वाली यमुना को नमस्कार करते हैं। उसी यमुना जी की इन लोगों ने कैसी दुर्दशा कर दी है। दिल्ली का तो अस्तित्व ही मां यमुनाजी की गोद में पनपा है।

दिल्ली के लोग यमुना की इस पीड़ा को देखकर आहत हो रहे हैं। लेकिन दिल्ली की आप-दा ने इस आस्था का अपमान किया, लोगों की भावनाओं-आस्था को पैरों तले कुचल दिया। अपनी नाकामी के लिए हरियाणा के लोगों पर इतना बड़ा आरोप लगा दिया। चुनाव प्रचार के दौरान मैंने संकल्प लिया है कि यमुनाजी को हम दिल्ली शहर की पहचान बनाएंगे।

पीएम ने कहा-

QuoteImage

मैं जानता हूं कि काम कठिन है, लंबे समय का है, गंगा जी को देखिए राजीव गांधी के जमाने से चल रहा है। समय कितना ही क्यों न लगे, शक्ति कितनी ही क्यों न लगे, उनका आशीर्वाद हमारे संकल्प को लगेगा। हम पूरा प्रयास करेंगे।

QuoteImage

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- हम दिल्ली-NCR में तरक्की के नए रास्ते खोलेंगे

पीएम ने कहा कि दिल्ली के लोग टूटती सड़कें, कूड़े के ढेर, सीवर ओवरफ्लो और प्रदूषित हवा से त्रस्त रहे हैं। अब यहां भाजपा सरकार दिल्ली को विकास की ऊर्जा के साथ एक आधुनिक शहर बनाएगी। पहली बार दिल्ली-NCR के हर प्रदेश में भाजपा का शासन आया है। आजादी के बाद यह पहली बार हुआ है।

राजस्थान में, यूपी में, हरियाणा में पड़ोस के हर राज्य में भाजपा की सरकारें हैं। ये सुखद संयोग है। इन सभी क्षेत्रों में आजादी के बाद पहली बार एकसाथ भाजपा की सरकारें हैं। इससे दिल्ली और पूरे NCR में तरक्की के अनगिनत रास्ते खुलने जा रहे हैं। हमारी कोशिश होगी कि आनेवाले समय में मोबिलिटी और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर ढेर सारा काम होगा। इस क्षेत्र के नौजवानों को तरक्की के नए-नए रास्ते मिलेंगे।

आज देश तेजी से शहरीकरण की ओर बढ़ रहा है। पहले की सरकारों ने इसे बोझ माना। उन लोगों ने शहरों को पर्सनल वेल्थ कमाने का जरिया बना दिया। लेकिन मेरा मानना है कि अर्बनाइजेशन एक मौका है। अर्बनाइजेशन गरीबों को सशक्त करने का एक माध्यम है। दिल्ली भारत का गेटवे है। इसलिए इसे देश का सर्वश्रेष्ठ अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर मिलना ही चाहिए।

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- सिर्फ गरीब नहीं, मिडिल क्लास भी हमारी प्राथमिकता

पीएम मोदी ने कहा- NDA की गारंटी, सुशासन की गारंटी। इसका फायदा गरीब को भी होता है और मिडिल क्लास को भी होता है। दिल्ली में गरीब, झुग्गी में रहने वाले भाई-बहन और मिडिल क्लास ने भाजपा को जबरदस्त समर्थन दिया है। हर वर्ग के बहुत सारे प्रोफेशनल हमारी पार्टी में काम कर रहे हैं। इसका कारण यह है कि हमारी पार्टी ने हमेशा मिडिल क्लास को अपनी प्राथमिकता पर रखा है।

दिल्ली में हमने सबसे पहले मेट्रो का काम शुरू किया। अन्य शहरों में एयरपोर्ट मेट्रो और अर्बन डेवलपमेंट पर काम किया। हमारी योजनाओं में मिडिल क्लास को फायदा मिलता है। स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाओं से छोटे शहरों के लोग अपने सपने पूरे कर रहे हैं। आयुष्मान के जरिए लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं।

देश की नारी शक्ति का आशीर्वाद हमारा सबसे बड़ा रक्षा कवच है। एक बार फिर नारी शक्ति ने दिल्ली में मुझे अपना आशीर्वाद दिया है। ओडिशा, महाराष्ट्र या हरियाणा हर राज्य में नारी शक्ति से किए हर वादे को पूरा किया है। आज इन राज्यों में करोड़ों माताओं-बहनों को हमारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मैं दिल्ली की मातृ शक्ति से कहता हूं हर वादा पूरा करूंगा। ये मोदी की गारंटी है, यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी है।

25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी बोले- हमारी सरकार हर राज्य में बदलाव लाई

भाजपा/NDA शासित राज्यों को लेकर पीएम मोदी की बड़ी बातें…

  • दिल्ली के बगल में यूपी है। एक जमाने में यूपी की कानून-व्यवस्था कितनी बड़ी चुनौती थी। कितना बड़ा चैलेंज नारी शक्ति के लिए होता था। हमने संकल्पबद्ध होकर काम किया।
  • महाराष्ट्र में हर साल सूखे के कारण हमारे अन्नदाता पर कितना बड़ा संकट आता था। हमने जल मित्र जैसे अभियान चलाकर हर किसान तक पानी पहुंचाया।
  • हरियाणा में बिना खर्ची-बिना पर्ची सरकारी नौकरी नहीं मिलती थी। भाजपा सुशासन का नया मॉडल तैयार कर रही है।
  • पूर्वाेत्तर में हमने विकास की नई धारा से लोगों को जोड़ा है।
  • गुजरात में खेती-किसानी कभी मुश्किल थी। वहीं गुजरात आज एग्रीकल्चर पावर हाउस बन गया है।
  • बिहार का हाल आपको पता था, नीतीश जी बदलाव लाए। बदलाव तभी लाए जब एनडीए की सरकार बनी।

28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मोदी ने कहा- देश में जहां भाजपा सरकार बनी, वो राज्य विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचा

पीएम ने कहा- पूरा देश जानता है कि जहां एनडीए है, वहां सुशासन है, विकास है और विश्वास है। एनडीए का हर कैंडिडेट, हर जनप्रतिनिधि लोगों के हित में काम करता है। देश में एनडीए को जहां जनादेश मिला है, हमने उस राज्य को विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। इसलिए भाजपा को लगातार जीत मिल रही है। लोग हमारी सरकारों को दूसरी बार, तीसरी बार चुन रहे हैं। उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, एमपी, गोवा, महाराष्ट्र, असम, अरुणाचल, मणिपुर, बिहार हर राज्य में हमें दोबारा सत्ता मिली है।

29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- देश ने तुष्टिकरण हटाकर, संतुष्टिकरण की राजनीति को चुना

पीएम ने कहा- आज देश तुष्टिकरण नहीं, बल्कि भाजपा के संतुष्टिकरण की पॉलिसी को चुन रहा है। टकराव, प्रशासनिक अनिश्चितता ने दिल्ली के लोगों का बहुत नुकसान किया है। आज दिल्ली के विकास के सामने से एक रुकावट आप सब दिल्लीवासियों ने दूर कर दी है।

उन्होंने कहा- सोचिए, कैसी राजनीति रही होगी। कैसी सोच होगी इन लोगों की। इन लोगों ने मेट्रो का काम आगे बढ़ाने से रोका, आप-दा वालों ने झुग्गी वालों को घर लेने से रोका, आयुष्मान भारत का लाभ भी नहीं मिलने दिया। अब दिल्ली के लोगों ने साफ संदेश दिया है… गर्वनेंस। दिल्ली ने पहले का जमाना देखा है। गवर्नेंस नौटंकी, प्रचार और प्रपंच का मंच नहीं है। जनता ने फिर और डबल इंजन की सरकार को चुनाव है। हम पूरी गंभीरता से धरातल पर रहकर काम करेंगे।

33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम बोले- दिल्ली में हर तरफ कमल खिला

पीएम ने कहा कि आज के नतीजे दिखाते हैं कि भाजपा की डबल इंजन सरकार के लिए देश में कितना भरोसा है। लोकसभा चुनाव की जीत के बाद हमने पहले हरियाणा में अभूतपूर्व रिकॉर्ड बनाया। फिर महाराष्ट्र में नया रिकॉर्ड बनाया। अब दिल्ली में नया इतिहास रच गया है।

उन्होंने आगे कहा- आज के नतीजों का एक और पक्ष भी है। हमारा दिल्ली कोई शहर नहीं है। ये दिल्ली मिनी हिंदुस्तान है। ये लघु भारत है। दिल्ली एक भारत-श्रेष्ठ भारत के विचार को जीती है। यहां दक्षिण, पश्चिम और पूर्वी भारत के लोग है। विविधताओं से भरे भारत का ये लघु रूप है। आज इसी विविधता वाली दिल्ली ने भाजपा को प्रचंड जनादेश का आशीर्वाद दिया है।

पीएम ने कहा-

QuoteImage

दिल्ली का कोई ऐसा क्षेत्र नहीं जहां कमल न खिला हो। हर भाषा और हर राज्य के लोगों ने दिल्ली में भाजपा के कमल निशान पर वोट दिया। साथियों चुनाव में मैं जहां गया, गर्व से कहता था कि मैं तो पूर्वांचल से सांसद हूं। ये पूर्वांचल के लोगों ने इस रिश्ते को प्यार की, विश्वास की नई ऊर्जा और ताकत दे दी। मैं पूर्वांचल के लोगों का पूर्वांचल के सांसद के नाते विशेष आभार व्यक्त करता हूं।

QuoteImage

दिल्लीवालों को मेरी गारंटी है, सबका साथ-सबका विकास- पूरी दिल्ली का विकास। दिल्ली के विजय उत्सव के साथ-साथ आज अयोध्या के मिल्कीपुर में भी भाजपा को शानदार जीत मिली है। सभी ने भाजपा के लिए भारी संख्या में मतदान किया है।

38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम ने कहा- दिल्ली की सेवा न कर पाने की टीस थी, ये आग्रह भी पूरा हुआ

पीएम ने कहा- देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं और दिल्ली के भाजपा कार्यकर्ताओं के मन में टीस थी। टीस थी दिल्ली की पूरी तरह से सेवा न कर पाने की। आज दिल्ली ने हमारा वो आग्रह भी मान लिया। दिल्ली की युवा पीढ़ी 21वीं सदी में पैदा हुए साथी और पहली बार दिल्ली में भाजपा का सुशासन देखेंगे।

39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम बोले- जनता ने शॉर्ट कट वाली राजनीति का शॉर्ट सर्किट कर दिया

PM ने कहा- दिल्ली का मालिक होने का जिन्हें घमंड था, उनका सच से सामना हो भी गया है। दिल्ली के जनादेश से स्पष्ट है कि राजनीति में शॉर्ट कट के लिए, झूठ और फरेब के लिए कोई जगह नहीं है। जनता ने शॉर्ट कट वाली राजनीति का शॉर्ट सर्किट कर दिया है। दिल्ली के लोगों ने लोकसभा में मुझे कभी भी निराश नहीं किया। 2014, 2019, 2024 तीनों चुनाव में दिल्ली के लोगों ने भाजपा को 7 की 7 सीटों पर भव्य विजयी बनाया।

44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम ने कहा- दिल्ली में अहंकार, अराजकता की हार हुई

आज की ये ऐतिहासिक विजय है। ये सामान्य विजय नहीं है। दिल्ली को लोगों ने आप-दा को बाहर कर दिया है। एक दशक की आप-दा से दिल्ली मुक्त हुई है। साथियों दिल्ली का जनादेश स्पष्ट है। आज दिल्ली में विकास, विजन और विश्वास की जीत हुई है। आज आडंबर, अराजकता, अहंकार और दिल्ली पर छाई आप-दा की हार हुई है।

इस नतीजे में भाजपा के कार्यकर्ताओं की दिन-रात की मेहनत विजय को चार चांद लगा देता है। आप सभी कार्यकर्ता इस विजय के हकदार हैं। मैं भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को विजय की बहुत बधाई देता हूं। साथियों आज दिल्ली की जनता ने साफ कर दिया है कि दिल्ली की असली मालिक दिल्ली की जनता है।

46 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

PM बोले- दिल्ली ने दिल खोलकर प्यार दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- मैंने हर दिल्लीवासी के नाम पत्र भेजा था। प्रार्थना की थी कि 21वीं सदी में भाजपा को अवसर दीजिए। दिल्ली को विकसित भारत की राजधानी बनाने के लिए भाजपा को मौका दीजिए। मैं दिल्ली के हर परिवारजन को मोदी की गारंटी पर भरोसा करने के लिए सिर झुकाकर नमन करता हूं।

उन्होंने कहा,

QuoteImage

दिल्ली ने दिल खोलकर प्यार दिया। आपके इस प्यार को विकास के लॉन्ग रूट पर हम लौटाएंगे। दिल्ली के लोगों का ये प्यार ये विश्वास हम सभी पर एक कर्ज है। इसे अब दिल्ली की डबल इंजन सरकार दिल्ली का डबल तेजी से विकास करके चुकाएगी।

QuoteImage

54 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नड्‌डा ने कहा- जनता ने झूठ बोलने वाली पार्टी को घर बैठाया

नड्‌डा ने कहा- गांव, गरीब, वंचित, पीड़ित की सेवा के लिए मोदी जी के नेतृत्व में देश में काम हुआ है। उस पर भी यह चुनावी नतीजे मुहर लगा रहे हैं। मैं यह भी कहना चाहूंगा कि एक समय में राजनीति होती थी। लोकलुभावन वादे करो और बाद में भूल जाओ। मोदी जी ने भारत की राजनीति में बदलाव लाया और रिपोर्ट कार्ड की राजनीति को जन्म दिया। जो कहा था वो किया, जो नहीं कहा था वो भी किया।

उन्होंने कहा- यह बात जन-जन की जुबान पर चढ़ गई, मोदी की गारंटी गारंटी पूरी होने की गारंटी है। चुनाव का संदेश कट्टर बेईमान नेता और कट्टर बेईमान पार्टी को मुंह तोड़ जवाब देता है। जिस तरीके से उन्होंने दिल्ली को कूड़ादान बना दिया था। कूड़े के पहाड़ पर खड़े होकर प्रचार करते थे, घर-घर के आगे कूड़े का ढेर लगा दिया था। शुद्ध पानी की बात करते थे, उन्होंने दिल्ली को गंदा पानी पीने पर मजबूर किया। स्कूल के दो तिहाई बच्चों को साइंस की पढ़ाई से वंचित रखा था। अच्छी सड़कों की बात करने वालों ने गड्ढों पर चलने को मजबूर किया। दिल्ली की जनता ने ऐसी पार्टी को घर बैठाने का काम किया।

59 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नड्‌डा बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में पार्टी को जीत मिली

भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी का स्वागत किया गया।

भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी का स्वागत किया गया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से पार्टी ने एक के बाद एक जीत हासिल की है। आपके नेतृत्व पर जनता ने बारंबार मुहर लगाई है। आपने भी देश की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

दिल्ली की जनता-जनार्दन ने भाजपा को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भरपूर आशीर्वाद दिया, उनका आभार। तमाम कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं। जनता के उत्साह को वोट में बदलने के लिए आपने अथक मेहनत की। कार्यकर्ता भाई-बहनों को धन्यवाद।

12:58 PM8 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

भाजपा हेडक्वॉर्टर में नेताओं के स्वागत की तस्वीरें…

भाजपा मुख्यालय के गेट पर PM मोदी की कार की एंट्री की तस्वीर।

भाजपा मुख्यालय के गेट पर PM मोदी की कार की एंट्री की तस्वीर।

भाजपा हेडक्वॉर्टर में जेपी नड्‌डा का स्वागत करते दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा।

भाजपा हेडक्वॉर्टर में जेपी नड्‌डा का स्वागत करते दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा।

गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को शॉल पहनाया।

गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को शॉल पहनाया।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी हेडक्वॉर्टर पहुंचे।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी हेडक्वॉर्टर पहुंचे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाते हुए।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाते हुए।

12:22 PM8 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

भाजपा कार्यालय से जश्न की 3 तस्वीरें…

12:08 PM8 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

चुनाव हार पर केजरीवाल बोले- भाजपा को जीत की बधाई

चुनाव में हार के बाद अरविंद केजरीवाल ने बयान दिया। उन्होंने कहा- भाजपा को जीत की बधाई देता हूं। लोगों ने उन्हें बहुमत दिया है। उम्मीद करता हूं जनता की उम्मीदों पर वे खरे उतरेंगे। हमने शिक्षा, पानी और बिजली के क्षेत्र में काम किया है। हमें जनता ने निर्णय दिया है।

केजरीवाल ने कहा कि हम कंस्ट्रक्टिव विपक्ष का रोल निभाएंगे। हम जनता के सुख-दुख में काम आएंगे। हम सत्ता में राजनीति के लिए नहीं आए हैं। हम लोगों के सुख-दुख बांटने के लिए आए हैं। मैं आप के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने बहुमत मेहनत की है। उन्होंने शानदार चुनाव लड़ा, उन्हें बधाई।

12:08 PM8 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

पिछले साल के 3 मौके जब चुनाव में जीत के बाद PM मोदी पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचे

23 नवंबर 2024: महाराष्ट्र में महायुति की जीत

महाराष्ट्र चुनाव में महायुति (बीजेपी-शिवसेना-NCP) की जीत के बाद पीएम मोदी पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचे थे। उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र ने कुर्सी फर्स्ट वालों को नकारते हुए डंके की चोट पर कहा- एक हैं तो सेफ हैं। अपने 49 मिनट के भाषण की शुरुआत पीएम मोदी ने जय भवानी, जय शिवाजी के नारे के साथ की और समापन भारत माता की जय और वंदेमातरम से किया था। पूरी खबर पढ़ें…

तस्वीर 23 नवंबर की है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की जीत के बाद पीएम मोदी दिल्ली में बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचे थे।

तस्वीर 23 नवंबर की है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की जीत के बाद पीएम मोदी दिल्ली में बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचे थे।

8 अक्टूबर 2024: हरियाणा में बीजेपी की जीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों पर पार्टी कार्यकर्ताओं को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में संबोधित किया था। उन्होंने 35 मिनट भाषण दिया था। पीएम ने कहा- जनता के सामने कांग्रेस की पोल खुल चुकी है। उनका डिब्बा गोल हो गया है। सरकार से बाहर होते ही कांग्रेस जल बिन मछली जैसी हो जाती है। वो समाज में जाति का जहर फैला रही है। पूरी खबर पढ़ें…

4 जून 2024: लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनी

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद 4 जून की शाम प्रधानमंत्री मोदी पार्टी मुख्यालय पहुंचे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, लेकिन जबान पर भाजपा कम और NDA का नाम ज्यादा रहा था। 34 मिनट के धन्यवाद भाषण में भाजपा का नाम 8 बार लिया तो NDA (भाजपा के सहयोगी दल) का हवाला 10 बार आया था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *