- Hindi News
- National
- PM Modi LIVE | Narendra Modi Parliament Speech LIVE Update; US Deportation Budget 2025
नई दिल्ली6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर राज्यसभा में जवाब दिया।
पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दिया। उनकी 92 मिनट की स्पीच सरकार के सबका साथ- सबका विकास पर फोकस रही। इसके जरिए कांग्रेस पर निशाना साधा।
पीएम ने अपने भाषण में बाबा साहेब अंबेडकर, आरक्षण, UCC, आदिवासी, दिव्यांग, ट्रांसजेंडर, नारीशक्ति और इमरजेंसी का जिक्र किया। कांग्रेस और विपक्ष को घेरने के लिए कविताएं पढ़ीं।
भाषण के बीच में कहा, माननीय खड़गे जी आपके सामने शेर सुनाते रहते हैं और सभापति जी, आप भी बड़ा मजा लेते रहते हैं। एक शेर मैंने भी पढ़ा था…
तमाशा करने वालों को क्या खबर, हमने कितने तूफानों को पार कर दिया जलाया है।

मोदी ने कवि नीरज की कविता पढ़ी…
है बहुत अंधियारा, अब सूरज निकलना चाहिए, जिस तरह से भी हो बस ये मौसम बदलना चाहिए।

पीएम ने कहा कि 1970 में जब चारों ओर कांग्रेस ही कांग्रेस का राज चलता था तब फिर गोपाल दास नीरज की एक और कविता ‘फिर दीप जलेगा’.. प्रकाशित हुई थी। उन्होंने कहा-
‘मेरे देश उदास न हो, फिर दीप जलेगा, तिमिर ढलेगा’

इसके बाद पीएम ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की कविता का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज से 40 साल पहले अटलजी ने कहा था कि ‘सूरज निकलेगा, अंधेरा छटेगा, कमल खिलेगा’।

PM ने कहा देश की जनता ने हमें तीसरी बार लगातार सेवा का मौका दिया। ये बताता है कि उसने हमारे विकास के मॉडल को परखा है।
PM मोदी के स्पीच की 5 बड़ी बातें…
1. परिवारवाद: ‘इतना बड़ा दल एक परिवार के लिए समर्पित हो गया है। कांग्रेस के मॉडल में फैमिली फर्स्ट सर्वोपरि रहा है। देश की जनता ने हमें तीसरी बार लगातार सेवा का मौका दिया। ये बताता है कि देश की जनता ने हमारे विकास के मॉडल को परखा है, समझा है और समर्थन दिया है। हमारा मॉडल- नेशन फर्स्ट है। इसी भावना के साथ हम देश की नीतियों पर काम करते हैं।’
2. इमरजेंसी: ‘देश ने इमरजेंसी का दौर भी देखा है। संविधान को किस प्रकार से कुचला गया। संविधान की स्प्रिट को रौंदा गया। ये सब सत्ता सुख के लिए किया गया। इमरजेंसी में प्रसिद्ध कलाकार देवानंद जी से कहा गया कि वह इमरजेंसी का समर्थन करें। देवानंद ने मना कर दिया था। इसलिए दूरदर्शन पर देवानंद जी की फिल्में बैन कर दी गईं। किशोर कुमार जी ने कांग्रेस के लिए गाना गाने से मना कर दिया था। इस पर कांग्रेस ने आकाशवाणी पर किशोर के गाने प्रतिबंधित कर दिए।’
जो लोकतंत्र की बातें करते हैं। आपातकाल में देश की कई बड़ी हस्तियों को जंजीरों से बांध दिया। इनके मुंह में संविधान शब्द शोभा नहीं देता।

3. बाबा साहेब अंबेडकर: ‘इतिहास की ओर थोड़ी नजर डालें तो बाबा साहेब अंबेडकर के साथ कांग्रेस को कितनी नफरत रही थी, उनके प्रति कितना गुस्सा था, इसके सारे दस्तावेज मौजूद हैं। इस गुस्से को बाबा साहेब को दो-दो बार चुनाव में पराजित करने के लिए क्या-क्या नहीं किया गया। कभी भी बाबा साहेब को भारत रत्न के योग्य नहीं समझा गया। इतना ही नहीं, इस देश के लोगों ने बाबा साहेब की भावना का आदर किया। तब आज मजबूरन कांग्रेस को जय भीम बोलना पड़ रहा है, उनका मुंह सूख जाता है।’
4. सबका साथ, सबका विकास: ‘हमारी तरह ही कांग्रेस की राजनीति में भी मूलमंत्र रहा है। हमारा मूलमंत्र ‘सबका साथ सबका विकास’ है। वहीं, कांग्रेस का मूलमंत्र ‘दूसरे की लकीर छोटी करना’ है।’ हमारी गर्वनेंस का आधार सबका साथ सबका विकास है। हम इसे जीते हैं। बीते दशक में हमने हर स्तर पर सबका साथ सबका विकास की योजना को जमीन पर उतारा है। जहां तक कांग्रेस का सवाल है, उनसे सबका साथ सबका विकास की उम्मीद करना गलती हो जाएगी। यह उनकी सोच और समझ के बाहर है।’

5. मेक इन इंडिया: ‘कांग्रेस के पंजे से मुक्त होकर आज देश चैन की सांस ले रहा है और ऊंची उड़ान भर रहा है। कांग्रेस के लाइसेंस राज और कुनीतियों से बाहर निकलकर हम ‘मेक इन इंडिया’ को महत्व दे रहे हैं।
आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल बनाने वाला देश बन गया है। पहले हम ज्यादातर फोन बाहर से मंगाते थे। अब हमारी पहचान मोबाइल एक्सपोर्ट के रूप में बनी है।’
‘आज हमारा देश दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्टील उत्पादक देश है। पिछले दस वर्षों में खिलौनों, वैक्सीन, दवाओं, आयुष और हर्बल उत्पादों के निर्यात में बड़ा इजाफा हुआ है। खादी और ग्राम उद्योग का टर्नओवर डेढ़ लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया है।’

राज्यसभा में PM मोदी की स्पीच को सिलसिलेवार पढ़ें…
अपडेट्स
12:05 PM6 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
सरकारों में विरोध होना लोकतंत्र का स्वाभाविक गुण
मुझे भरोसा है कि सदन में जो चर्चा हुई है, उसमें से जो उत्तम बातें हैं, उन्हें लेकर हम आगे बढ़ेंगे। मैं राष्ट्रपति जी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।
जब देश प्रगति की राह पर चल पड़ा है, तब हम सभी की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। सरकारों में विरोध होना लोकतंत्र का स्वाभाविक गुण है। हमें आत्ममंथन करना होगा।

12:04 PM6 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
सेवा का व्रत लेकर काम करना हमारा दायित्व
हम सभी जनता के प्रतिनिधि हैं और जनता के सेवक हैं। जनप्रतिनिधि के लिए देश और समाज का मिशन ही सबसे महत्वपूर्ण होता है। सेवा का व्रत लेकर काम करना हमारा दायित्व है। देश हम सभी से यह अपेक्षा करता है कि हम विकसित भारत को आत्मसात करने के लिए कोई कमी न छोड़ें।
यह देश का संकल्प है, किसी सरकार या व्यक्ति का नहीं। जो लोग विकसित भारत के इस संकल्प से खुद को अछूता रखेंगे, देश भी उन्हें अछूता रखेगा।

12:02 PM6 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
हम मेक इन इंडिया को महत्व देते हैं

कांग्रेस के पंजे से मुक्त होकर आज देश चैन की सांस ले रहा है और ऊंची उड़ान भर रहा है। कांग्रेस के लाइसेंस राज और कुनीतियों से बाहर निकलकर हम ‘मेक इन इंडिया’ को महत्व दे रहे हैं।
आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल बनाने वाला देश बन गया है। पहले हम ज्यादातर फोन बाहर से मंगाते थे। अब हमारी पहचान मोबाइल एक्सपोर्ट के रूप में बनी है।
आज हमारा देश दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्टील उत्पादक देश है। पिछले दस वर्षों में खिलौनों, वैक्सीन, दवाओं, आयुष और हर्बल उत्पादों के निर्यात में बड़ा इजाफा हुआ है। खादी और ग्राम उद्योग का टर्नओवर डेढ़ लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है।
11:58 AM6 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
अब पूरी दुनिया भारत की आर्थिक शक्ति को पहचान रही
शाही परिवार के आर्थिक कुप्रबंधन के लिए पूरे समाज को दोषी ठहराया गया और पूरी दुनिया में बदनाम किया गया।
भारत के लोगों के स्वभाव में लाइसेंस की अवधारणा नहीं थी, हम खुले व्यापार में विश्वास करते थे। हम उन पहले देशों में थे जो स्वतंत्र रूप से व्यापार करते थे। भारत के व्यापारी सदियों पहले ही दुनिया भर में व्यापार के लिए जाते थे। आज जब पूरी दुनिया भारत की आर्थिक शक्ति को पहचान रही है और भारत की विकास दर देख रही है, तो हर भारतीय को इस पर गर्व है।
11:55 AM6 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
स्कूटर खरीदने-बेचने के लिए सरकार से अनुमति लेनी पड़ती थी
यहां कांग्रेस के एक सांसद हैं। उनके पिता जी के पास खुद के पैसे थे और वे कार खरीदना चाहते थे, लेकिन उन्हें 15 साल इंतजार करना पड़ा। स्कूटर खरीदने के लिए भी 8-10 साल इंतजार करना पड़ता था और बेचने के लिए सरकार से अनुमति लेनी पड़ती थी।
गैस सिलेंडर के लिए मध्य प्रदेश में पर्ची दी जाती थी। टेलीफोन कनेक्शन के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ती थी।इन सभी पाबंदियों और लाइसेंस राज की नीतियों ने भारत को दुनिया की आर्थिक विकास दर में पीछे धकेल दिया।
11:54 AM6 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
कांग्रेस के कार्यकाल में हर चीज के लिए लाइसेंस लेना पड़ता था

मकान बनाने के लिए सीमेंट चाहिए तो परमीशन लेना पड़ता था। शाही विवाह में चीनी के लिए भी लाइसेंस लेना पढ़ता था। हर चीज के लिए लाइसेंस लेना पड़ता था। ये आजाद भारत की बात हो रही है।
कांग्रेस के पूर्व वित्त मंत्री, जो खुद को बहुत ज्ञानी मानते हैं। उन्होंने माना था कि लाइसेंस परमिट के बिना कोई काम नहीं होता था। उन्होंने यह भी कहा था कि लाइसेंस परमिट बिना रिश्वत के नहीं मिलता था।
ये कौन पंजा था, ये पैसा कहां जाता था, ये देश का नौजवान भली भांति समझ सकता है।
11:50 AM6 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
डिजिटल इंडिया पर PM बोले- भारत में सालों बाद तकनीक क्रांति आई
- आज के नौजवानों को जानना बहुत जरूरी है कि उनके मां-बाप को मुसीबतों से जिंदगी क्यों गुजारनी पड़ी। अगर बीते दशक में डिजिटल इंडिया के लिए हम प्रोक्टिव नहीं होते, तो आज जैसी सुविधाओं के लिए हमें कई साल इंतजार करना पड़ता।
- मैं अतीत के अनुभवों से कह रहा हूं। कंप्यूटर, मोबाइल और एटीएम दुनिया में हमसे काफी पहले पहुंच गए थे, जबकि भारत में यह दशकों बाद आए।
- टीकाकरण की बात करूं तो चेचक और बीसीजी का टीकाकरण दुनिया में तब हो रहा था जब हम गुलाम थे। भारत में यह दशकों बाद आया। हमने पोलियो वैक्सीन के लिए भी दशकों का इंतजार किया।
- कंप्यूटर के शुरुआती दौर में कंप्यूटर को आयात करने के लिए लाइसेंस लेना पड़ता था, और लाइसेंस प्राप्त करने में सालों लग जाते थे।
11:46 AM6 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
दशकों से लटकी परियोनाओं को BJP ने पूरा किया
पहले काम कैसे होते थे, मैं तथ्यों के साथ बताना चाहता हूं। यूपी में एग्रीकल्चर के लिए सरयू नहर परियोजना थी, जो 1972 में स्वीकृत हुई थी। यह 5 दशक तक लटकी रही। 2021 में हमने आकर इसे चालू किया।
जम्मू-कश्मीर की उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला परियोजना 1994 में स्वीकृत हुई थी। 3 दशक बाद हमने 2025 में इसे पूरा किया। ओडिशा की हरिदासपुर-सरादीप रेललाइन 1996 में स्वीकृत हुई थी। यह भी हमने 2019 में पूरी की। असम का बोगी ब्रिट 1989 में स्वीकृत हुआ था, जो 2018 में पूरा हुआ।
देश जिस प्रगति का हकदार था। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में उसे रोका और बर्बाद किया।

11:45 AM6 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
कांग्रेस के समय में प्रोजेक्ट को लटकाना-भटकाना कल्चर था
कांग्रेस के कालखंड में प्रोजेक्ट को लटकाना-भटकाना एक कल्चर बन गया था। इस कांग्रेस कल्चर से मुक्ति पाने के लिए हमने ‘प्रगति’ नाम की व्यवस्था बनाई। मैं स्वयं इस प्रोजेक्ट के माध्यम से इंफ्रास्ट्रक्चर की मॉनिटरिंग करता हूं। करीब 19 लाख करोड़ के अटके प्रोजेक्ट का रिव्यू करता हूं।
11:42 AM6 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
10 साल में खेल जगत में भारत ने अपना लोहा मनवाया

खेल प्रतिभा को प्रोत्साहन देने के लिए हमने अनेक आयामों पर कार्य किया है। वित्तीय सहयोग में मदद प्रदान की है। ‘टारगेट ओलंपिक पोडियम’ और ‘खेलो इंडिया अभियान’ इस क्षेत्र में परिवर्तन ला रहे हैं। पिछले 10 साल में खेल आयोजनों में भारत ने अपना लोहा मनवाया है।
किसी भी देश की विकासशील से विकसित होने की यात्रा में जनकल्याण के कार्यों का महत्वपूर्ण स्थान है। लेकिन आधारभूत संरचना एक बड़ी ताकत होती है। हमने इसके विकास पर विशेष बल दिया है।
11:40 AM6 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
‘माई भारत आंदोलन’ हमने शुरू किया
जब मैंने स्वच्छ भारत अभियान चलाया, तो आज भी कई शहरों में युवाओं की टोलियां विभिन्न कार्य कर रही हैं। इसके लिए हमने ‘माई भारत आंदोलन’ शुरू किया है, जिसमें 1.5 करोड़ युवाओं ने पंजीकरण कराया है।
11:38 AM6 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
मातृभाषा में परीक्षा करवाई, बेटियों के लिए खुले सैनिक स्कूल
- मातृभाषा में पढ़ाई और मातृभाषा में परीक्षा कराई। गुलामी की मानसिकता के कारण गरीब बच्चों के साथ अन्याय था। सबका साथ और सबका विकास के मंत्र से हमने यह बदलाव लाया।
- आदिवासी युवाओं के लिए मॉडल स्कूलों का विस्तार किया है। आज 470 एकलव्य स्कूल हैं। 200 और बन रहे हैं।
- सैनिक स्कूलों में हमने बेटियों के लिए भी प्रवेश की व्यवस्था की है। पहले बेटियों के लिए इनके दरवाजे बंद थे। अब बेटियों को यह अवसर मिलेगा।
- हमारी सैकड़ों बेटियां देशभक्ति के माहौल में पढ़ाई कर रही हैं, जिससे उनके मन में देशभक्ति का जज़्बा पनप रहा है।
- युवाओं की ग्रूमिंग में एनसीसी की बड़ी भूमिका है। इसका व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण योगदान है।
- 2014 तक एनसीसी में 14 लाख कैडेट होते थे, जो अब 20 लाख से पार हो गए हैं।
11:36 AM6 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
मिडिल क्लास आत्मविश्वास से भरा हुआ
- स्टार्टअप चलाने वाले नौजवान मिडिल क्लास के हैं। आज पूरी दुनिया भारत के प्रति आकर्षित हैं। खासतौर पर G20 के सदस्य देश आकर्षित हैं। विश्व का टूरिज्म के प्रति आकर्षण बड़ा है। इसका लाभ मिडिल क्लास को मिलेगा।
- हमारा मिडिल क्लास आत्मविश्वास से भरा हुआ है। मुझे विश्वास है। भारत का मध्यम वर्ग विकसित भारत के लिए हमारे साथ चल पड़ा है। विकसित भारत में सबसे बड़ा रोल युवाओं का है। जो स्कूल कॉलेज में है, वही विकसित भारत के लाभार्थी बनने वाले हैं।
- पिछले 10 साल में इस तबके को मजबूत करने के लिए बहुत सोची समझी रणनीति से काम किया है। शिक्षा नीति के लिए कभी सोचा नहीं गया। हम नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लेकर आए हैं।
11:34 AM6 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
हमारी सरकार ने मिडिल क्लास के लिए कई योजनाएं शुरू कीं
हम 70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को आयुष्मान योजना का लाभ दे रहे हैं। इसका लाभ मिडिल क्लास को मिल रहा है। हमने देश में 4 करोड़ घर बनाकर देशवासियों को दिए हैं। 1 करोड़ से ज्यादा घर शहरों में बने हैं।
हमने घर बनाने वालों को सुरक्षा देने के लिए कानून बनाया है। जो हाउसिंग प्रोजेक्ट अटके हैं, जिसमें मिडिल क्साल के पैसे फंसे हैं। उनके लिए 15 हजार रुपए का बजट दिया है, जिससे मिडिल क्लास के सपने पूरे हों।
11:33 AM6 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
हमने 12 लाख तक टैक्स फ्री किया

गरीबों को शक्ति देने के लिए जितना काम हमारे कार्यकाल मे हुआ है, इतना पहले कभी नहीं हुआ। गरीब ही गरीबी को परास्त करें, हमने उन योजनाओं को आकार दिया। हमें गरीबों के सामर्थ्य पर विश्वास है। योजनाओं का लाभ लेकर 25 करोड़ लोगों ने गरीबी को हराया है। जो लोग गरीबी से निकले। कठिन परिश्रम करके सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर मिडिल क्लास बने।
मेरी सरकार इनके साथ डटकर खड़ी है। इनकी आकांक्षाएं देश को गति देने वाली शक्ति है। देश की शक्ति का सबसे बड़ा आधार है। हम मिडिल क्लास के सामर्थ्य को बढ़ाना चाहते हैं। हमने एक बड़े हिस्से को टैक्स में जीरो कर दिया है।
2013 में 2 लाख तक की आय टैक्स फ्री थी। हमने 12 लाख तक टैक्स फ्री किया।
11:30 AM6 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
PM मोदी ने गोपलदास नीरज की भी कविता सुनाई
खड़गे को नीरज की कविता सुनाना चाहता हूं।
है बहुत अंधियारा अब सूरज निकलना चाहिए जिस तरह से भी हो, ये मौसम बदलना चाहिए

ये कविता गोपलदास नीरज ने कांग्रेस के शासन में लिखी थी।
PM मोदी ने आगे कहा;-
अटल जी ने 40 साल पहले कहा था कि
‘मेरे देश उदास न हो, फिर दीप जलेगा
सूरज निकलेगा, अंधेरा छटेगा, कमल खिलेगा।’
11:26 AM6 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
PM मोदी ने दुष्यंत की कविता सुनाई
खड़गे जी आपके सामने बढ़िया-बढ़िया शेर सुनाते रहते हैं। उनका शेर सुनाने का शौक है। आज मैं सुनाता हूं।
तमाशा करने वालों को क्या खबर हमने कितने तूफानों को पार कर दिया जलाया है

11:23 AM6 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
इमरजेंसी में कई बड़े लोगों को जेल में डाला गया
जो लोकतंत्र की बातें करते हैं। आपातकाल में जॉर्ज फर्नाडीज समेत देश के महानुभाव को जंजीरों से बांधा गया था। संसद के सदस्य देश के गणमान्य नेताओं को जंजीरों से बांधा गया। इनके मुुंह में संविधान शब्द शोभा नहीं देता।
शाही परिवार के लिए लाखों परिवारों को बर्बाद किया गया। अपने आप को तीस मार खां मानने वालों को घुटने टेकने पड़े। इसके बाद ही देश की जनता के सामर्थ्य से इमरजेंसी हटी।
11:20 AM6 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
देवानंद ने इमरजेंसी का नहीं किया समर्थन, दूरदर्शन पर उनकी फिल्में बैन

PM मोदी ने राज्यसभा में देवानंद के इमरजेंसी से जुड़ा किस्सा बताया।
देश ने इमरजेंसी का दौर भी देखा है। संविधान को किस प्रकार से कुचला गया। संविधान के स्प्रिट को रौंदा गया। ये सब सत्ता सुख के लिए किया गया। इमरजेंसी में प्रसिद्ध कलाकार देवानंद जी से कहा गया कि वह इमरजेंसी का समर्थन करें। देवानंद ने मना कर दिया था। इसलिए दूरदर्शन पर देवानंद जी की फिल्में बैन कर दी गईं।
किशोर कुमार जी ने कांग्रेस के लिए गाना गाने से मना कर दिया था। इस पर कांग्रेस ने आकाशवाणी पर किशोर के गाने प्रतिबंधित कर दिए गए।
11:17 AM6 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
नेहरू ने गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी को जेल में डाला था
देश की पहली सरकार थी। नेहरू जी पीएम थे। मुंबई में मजदूरों की हड़ताल हुई। उसमें मशहूर गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी ने गीत गाया- कॉमनवेल्थ का दास है। इस पर नेहरू जी ने उन्हें जेल में डाल दिया। मशहूर एक्टर बलराज साहनी एक जुलूस में शामिल हुए थे। उन्हें भी जेल में बंद कर दिया गया। लता जी के भाई हृदय नाथ मंगेश्कर जी ने वीर सावरकर पर एक कविता आकाशवाणी पर सुनाने की येाजना बनाई। इस पर उन्हें आकाशवाणी से बाहर कर दिया गया।
11:16 AM6 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
कांग्रेसी नेताओं ने फ्रीडम ऑफ स्पीच को कुचला

जब देश में चुनी सरकार नहीं थी, तब उसमें बैठे महाशय ने संविधान में संशोधन कर दिया। चुनी सरकार का इंतजार नहीं किया। उन्होंने फ्रीडम ऑफ स्पीच को कुचला। अखबारों पर लगाम लगाई। देश की डेमोक्रेसी को कुचलने का काम किया।
11:14 AM6 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
UCC पर कहा- संविधान निर्माताओं की भावनाओं का आदर कर रहे
कुछ लोगों को लगता है कि ये UCC क्या लाए हैं। अगर वे संविधान पढ़ेंगे तो पता चलेगा कि हम क्या कर रहे हैं। हम संविधन निर्माताओं की भावनाओं का आदर कर रहे हैं।
संविधान निर्माताओं की भावनाओं से प्रेरणा लेनी थी। लेकिन कांग्रेस ने आाजादी के तुरंत बाद संविधान निर्माताओं की भावनाओं की धज्जियां उड़ा दीं।

11:11 AM6 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
सीमावर्ती गांवों को बैकवर्ड विलेज कहके छोड़ दिया गया था
हमारे सीमावर्ती गांवों को बैकवर्ड विलेज कहके छोड़ दिया गया था। हमने सीमावर्ती गांवों को फर्स्ट विलेज बनाया। मंत्रियों को ऐसे गांवों में रुकने भेजा। सीमा पर बसे गांवों के प्रधानों को गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में बुलाया। बाइब्रेंट विलेज की योजना देश की सुरक्षा के लिए जरूरी हो रही है।
11:09 AM6 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
आदिवासी समाज के लिए पीएम जनमन योजना बनाई
कुछ समूह ऐसे हैं, जिनकी संख्या कम है। जो बिखरे हुए हैं। राष्ट्रपति से उनको विकास का गाइडेंस मिला। आदिवासी समाज में वंचित लोगों के लिए पीएम जनमन योजना बनाई, जिससे उनका विकास हो।
11:06 AM6 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
जिसको किसी ने नहीं पूछा, उसको मोदी पूजता है
- गरीब, वंचित का कल्याण यह हमारी प्राथमिकता है। इस बार के बजट में हमने लैदर फुटवियर इंडस्ट्री को लाभ दिया है। इसका लाभ गरीब और वंचित समाज को मिलेगा।
- समाज के इस वर्ग के लोग ही टॉयज बनाते हैं, हमने उनको मदद की। आज हमारे टॉयज एक्सपोर्ट हो रहे हैं। इसका लाभ वंचितों को मिल रहा है।
- मछुआरा समुदाय के लिए अलग मिनिस्ट्री बनाई। साथ ही उनके लिए किसान क्रेडिट कार्ड के फायदे दिए। 40 हजार करोड़ रुपए से फिशरीज सेक्टर को बल दिया है। इससे हमारा मछली उत्पादन और एक्सपोर्ट दो गुना हुआ है। इसका लाभ मछुआरा समाज को हुआ है।
11:04 AM6 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
हमने बाबा साहेब की सोच को आगे बढ़ाया, गरीबों की मदद की
SC/ST समुदाय की आर्थिक लाचारी बाबा साहेब समाप्त करना चाहते थे। कांग्रेस ने उसे गहरा संकट बना दिया। 2014 में हमारी सरकार ने इस सोच को बदला। हमने स्किल डेवलपमेंट, इंडस्ट्रियल ग्राेथ पर जोर दिया।
विश्वकर्मा योजना बनाकर पारंपरिक काम करने वालों की पहली बार चिंता की। हमने उन्हें ट्रेनिंग दिया, औजार दिया, डिजाइनिंग में मदद, आर्थिक सहायता और बाजार उपलब्ध कराया। हमने मुद्रा योजना से जिन लोगों को पहली बार उद्यम में आना था। उन्हें हमने बिना गारंटी का लोन दिया।
स्टैंडअप योजना में 1 करोड़ रूपए का बिना गांरटी का लोन दिया। इसे बजट में डबल किया। इससे वंचित समाज को लाभ मिला।

11:02 AM6 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
बाबा साहेब ने SC/ST के विकास के लिए रोड मैप दिया

बाबा साहेब में समाज का कल्याण करने का जज्बा था। बाबा साहेब ने SC/ST के विकास के लिए रोड मैप दिया था। उन्होंने कहा था कि भारत एक कृषि प्रधान देश है, लेकिन दलितों के लिए ये आजीविका का साधन बन ही नहीं सकता। क्योंकि भूमि खरीदना उनके सामर्थ्य से बाहर है। दूसरा उनके पास धन भी हो, तो उनके पास भूमि खरीदने का अवसर ही नहीं है।
बाबा साहेब ने सुझाव दिया था कि दलितों-आदिवासयों के साथ जो अन्याय हो रहा था इसका उपाय है कि देश के औद्योगिकी करण को बढ़ावा दिया जाए। जिससे आर्थिक आत्मनिर्भता के लिए उन्हें अवसर मिले।’
आजादी के इतने सालों के बावजूद भी बाबा साहेब की इन बातों पर गौर नहीं किया गया। कांग्रेूस ने इसे खारिज कर दिया।
10:58 AM6 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
कांग्रेस का मूलमंत्र- दूसरे की लकीर छोटी करना
हमारी तरह ही कांग्रेस की राजनीति में भी मूलमंत्र रहा है। हमारा मूलमंत्र ‘सबका साथ सबका विकास’ है। वहीं, कांग्रेस का मूलमंत्र ‘दूसरे की लकीर छोटी करना’ है।’
वे दूसरे की लकीर छोटी करने में लगे रहे। यह जो रास्ता उन्होंने चुना है। इसीलिए लोकसभा चुनाव के बाद उनके साथी भी छोड़कर भाग रहे हैं।’
देश की सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी की यह दुर्दशा दूसरों की लकीर छोटी करने के कारण हुई है।

मैं बिना मांगे सलाह दे रहा हूं। आप अपनी लकीर बड़ी करने की कोशिश करें, तब आपको यह दस मीटर दूर आने का मौका देगी।
10:55 AM6 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
कांग्रेस को मजबूरन जय भीम बोलना पड़ता है
इतिहास की ओर थोड़ी नजर डालें तो बाबा साहेब अंबेडकर के साथ कांग्रेस को कितनी नफरत रही थी, उनके प्रति कितना गुस्सा था, इसके सारे दस्तावेज मौजूद हैं। इस गुस्से को बाबा साहब को दो-दो बार चुनाव में पराजित करने के लिए क्या-क्या नहीं किया गया।
कभी भी बाबा सहेब को भारत रत्न के योग्य नहीं समझा गया। इतना ही नहीं, इस देश के लोगों ने बाबा साहब की भावना का आदर किया। तब आज मजबूरन कांग्रेस को जय भीम बोलना पड़ रहा है, उनका मुंह सूख जाता है।
कांग्रेस रंग बदलने में बड़ी माहिर है। इतनी तेजी से अपना नकाब बदल देते हैं। ये इसमें साफ-साफ नजर आ रहा है।

10:51 AM6 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
PM मोदी बोले- दिव्यांग, ट्रांसजेंडर और नारीशक्ति को अधिकार दिए

नारीशक्ति: भारत की विकास यात्रा में नारी शक्ति के योगदान को कोई नकार नहीं सकता। उन्हें मौका मिले और नीति निर्धारण का मौका मिले तो देश के विकास में और गति आ सकती है। नए सदन में हम नारी शक्ति वंदन बिल लाए और महिलाओं को उनका अधिकार दिया। हमने नारी शक्ति के वंदन से इसकी शुरुआत की।
दिव्यांग और ट्रांसजेंडर: हमारे देश में दिव्यांगों की कभी सुनवाई नहीं हुई। दिव्यांग जन भी सबका साथ सबका विकास के मंत्र से आरक्षण पा सके। हमने उनकी सुविधाओं के लिए मिशन मोड पर काम किया। योजनाएं बनाईं और लागू भी किया। ट्रांसजेंडर के अधिकारों के लिए प्रमाणिक काम किया। सबका साथ और सबका विकास को हम जीते हैं।
10:50 AM6 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
हम जनता को पूजने वाले लोग
हमारे देश में जब-जब आरक्षण का विषय आया है तो समस्या का समाधान करने का प्रयास नहीं हुआ। तनाव और दुश्मनी पैदा करने के तरीके अपनाए गए। पहली बार हमारी सरकार ने ऐसा मॉडल दिया, जिसमें समाधान ढूंढा गया।
हमने सामान्य वर्ग के गरीब को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया। बिना तनाव और बिना छीने दिया। जब हमने ऐसा किया तो एससी/एसटी और ओबीसी समुदाय ने इसका स्वागत किया। किसी के पेट में दर्द नहीं हुआ।
10:47 AM6 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
हमने SC/ST एक्ट को मजबूत बनाया
हमारे गर्वनेंस का आधार सबका साथ सबका विकास है। हमने SC/ST एक्ट को मजबूत बनाया। जातिवाद का जहर फैलाने का प्रयास हो रहा है। लेकिन 3-3 दशक तक दोनों सदन के ओबीसी सांसद ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने की मांग करते थे, लेकिन इसे नहीं माना गया। उस समय उनकी राजनीति को यह सूट नहीं करता था। हमने ओबीसी समाज की इस मांग को पूरा किया।
10:45 AM6 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
सबका विकास की योजना को जमीन पर उतारा

भारत के पास जो भी संशाधन है, हमने उनका अधिकतम यूटिलाइज करने की कोशिश की है। बर्बादी से बचाकर चीजों का उपयोग जनता के लिए खर्च करने का किया। बीते दशक में हमने हर स्तर पर सबका साथ सबका विकास की योजना को जमीन पर उतारा है।
10:44 AM6 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
अपने मॉडल के बारे में कहूंगा नेशन फर्स्ट
नेशन फर्स्ट की भावना को ही हमने अपनी नीतियों में मापदंड माना है। 2014 के बाद देश को नया मॉडल देखने को मिला। इसमें तुष्टीकरण नहीं संतुष्टीकरण है। पहले के मॉडल में तुष्टीकरण हर चीज में था। यही कांग्रेस की राजनीति की औषधि बन गई थी। स्वार्थनीति राजनीति सबका घोटाला करके रखा था। छोटे तबके को कुछ दे देना और बाकियों को तरसा कर रख देना है। चुनाव आने पर कहना कि देखो उन्हें मिला है। आपको भी मिलेगा। इस तरह से झुनझुना बांट देना।
10:42 AM6 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- कांग्रेस के मॉडल में फैमिली फर्स्ट सर्वोपरि
कांग्रेस के मॉडल में फैमिली फर्स्ट सर्वोपरि है। इसलिए उनकी नीति रीति उस एक चीज को संवारना में खपता रहा है। 2014 के बाद देश ने हमे सेवा करने का अवसर दिया।
मैं देश का आभारी हूं कि हमें तीसरी बार लगातार पहुंचाया है। देश दूसरी बार तीसरी बार हमें सेवा करने का मौका देती है। इसका कारण है कि देश की जनता ने हमारे विकास के मॉडल को समझा है और समर्थन दिया है।
10:42 AM6 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
कांग्रेस के मॉडल में तुष्टीकरण शामिल है

कांग्रेस ने राजनीति का एक ऐसा मॉडल तैयार किया था, जिसमें झूठ, फरेब, भ्रष्टाचार परिवारवाद तुष्टीकरण सबका घालमेल था। जहां सबका घालमेल हो, वहां सबका विकास नहीं हो सकता।
10:40 AM6 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
लोकसभा में राहुल के 3 आरोपों पर PM मोदी का जवाब
- राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के भाषण को बोरिंग बताया था। इसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग गरीबों की झोपड़ियों में फोटो सेशन कराकर अपना मनोरंजन करते रहते हैं, उन्हें संसद में गरीबों की बात बोरिंग ही लगेगी।
- 3 फरवरी को राहुल गांधी ने अपने भाषण में एक बार फिर जाति जनगणना की मांग दोहराई थी। इसके जवाब में मोदी ने कहा- कोई मुझे बताए क्या एक ही समय में संसद में SC या ST वर्ग के एक ही परिवार के 3 सांसद हुए हैं? PM ने यह तंज गांधी परिवार पर कसा। इस समय राहुल और प्रियंका लोकसभा में और उनकी मां सोनिया गांधी राज्यसभा में सांसद हैं।
- 15 जनवरी को कांग्रेस के नए कार्यालय के उद्घाटन में राहुल गांधी ने कहा था, ‘हमें इंडियन स्टेट के खिलाफ लड़ाई लड़नी है। पीएम ने इसके जवाब में कहा- देश का दुर्भाग्य है कि आजकल कुछ लोग अर्बन नक्सल की भाषा खुलेआम बोल रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…
10:39 AM6 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
कांग्रेस केवल परिवार के लिए समर्पित
70 से भी ज्यादा सांसदों ने अपने विचारों से इसे प्रस्ताव को समृद्ध किया है। पक्ष प्रतिपक्ष से चर्चा हुई। हर किसी ने अपने अपने तरीके से अभिभाषण को समझाया। यहां पर सबका साथ सबका विकास इस पर बहुत कुछ कहा गया। मैं समझ नहीं पाता हूं कि इसमें कठिनाई क्या है। सबका साथ सबका विकास हम सबका दायित्व है। इसीलिए देश ने हम सब को यहां बैठने का अवसर दिया है।
जहां तक कांग्रेस का सवाल है, उनसे सबका साथ सबका विकास की उम्मीद करना गलती हो जाएगी। यह उनकी सोच और समझ के बाहर है। इतना बड़ा दल एक परिवार का समर्पित हो गया है। उनके लिए सबाक साथ सबका विकास संभव नहीं।
10:37 AM6 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
PM बोले- राष्ट्रपति ने देश को आगे की दिशा दिखाई
राष्ट्रपति ने भारत की उपलब्धियों, दुनिया के अपेक्षाओं और सामान्य मानवीय का विकसित भारत बनाने का संकल्प पर विस्तार से चर्चा की। देश को आगे की दिशा भी दिखाई, उनका अभिभाषण प्रेरक और प्रभावी था। हम सब के लिए भविष्य का मार्गदर्शन था। मैं उनके उद्बोधन पर धन्यवाद करने के लिए आया हूं।
10:35 AM6 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
सोनिया ने राष्ट्रपति को बेचारी कहा था
31 जनवरी को बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर ने दोनों सदनों को संबोधित किया था। उनके अभिभाषण पर सोनिया गांधी ने द्रौपदी मुर्मू के लिए ‘बेचारी’ शब्द इस्तेमाल किया था।
सोनिया ने कहा था कि अंत तक राष्ट्रपति बहुत थक गईं थीं। बह बेचारी मुश्किल से बोल पा रही थीं। वहीं, पप्पू यादव ने टिप्पणी में कहा था कि राष्ट्रपति रबर स्टैंप की तरह हैं। वे बस लव लेटर पढ़ती रहती हैं। वहीं, राहुल गांधी ने भी राष्ट्रपति के भाषण को बोरिंग बताया था।
पढ़िए सोनिया-राहुल का कमेंट…
सोनिया गांधी- अंत तक राष्ट्रपति बहुत थक गईं थीं। बेचारी वह मुश्किल से बोल पा रही थीं।
राहुल गांधी- यह बोरिंग था, वहीं बातें बार-बार रिपीट की गईं।
पप्पू यादव- राष्ट्रपति रबर स्टैंप की तरह हैं। वे बस लव लेटर पढ़ती रहती हैं। पूरी खबर पढ़ें…
10:35 AM6 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
संसद से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
भाजपा ने सोनिया गांधी-पप्पू यादव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस दिया; दोनों ने राष्ट्रपति पर विवादित कमेंट किया था

भाजपा सांसदों ने 3 जनवरी को कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी और लोकसभा के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया। भाजपा के नोटिस में लिखा गया- सोनिया गांधी-पप्पू यादव ने सर्वोच्च पद की गरिमा को कम करने के इरादे से भारत के राष्ट्रपति के खिलाफ अपमानजनक और निंदनीय शब्दों का उपयोग किया है। पूरी खबर पढ़ें…

