- Hindi News
- National
- Delhi Election 2025 LIVE Update; Arvind Kejriwal Sanjay Singh | AAP BJP Candidate
नई दिल्ली2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

योगी ने दिल्ली की किराड़ी विधानसभा में चुनावी रैली में कहा कि केजरीवाल दिल्ली में विकास नहीं चाहते हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- AAP झूठ बोलने की ATM है, इन्होंने जनता से झूठे वादे किए। दिल्ली में रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को बसाया। केजरीवाल दिल्ली में विकास नहीं चाहते। दिल्ली में बिजली यूपी से 3 गुना महंगी है।
उन्होंने कहा- यहां सड़कों की हालत बहुत खराब है। केजरीवाल की राजनीति बांटो और राज करो की है। योगी दिल्ली की किराड़ी विधानसभा में रैली कर रहे थे। AAP ने पंजाब में महिला सम्मान निधि का वादा किया, लेकिन नहीं दी।
दिल्ली के दंगों में AAP के विधायक शामिल थे। केजरीवाल को चुनाव के समय पुजारियों की याद आई। 11 सालों में दिल्ली में कोई मंदिर नहीं बनवाया। कल आपने देखा कि मेरे साथ संगम में 54 मंत्रियों ने डुबकी लगाई। मैं पूछना चाहता हूं क्या अरविंद केजरीवाल यमुना जी में जाकर अपने मंत्रियों के साथ डुबकी लगा सकते हैं?
दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, 8 को नतीजे

दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।
दिल्ली चुनाव से जुड़े आज के अपडेट्स जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइये…
अपडेट्स
02:49 PM23 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
पंजाब पुलिस ने केजरीवाल से सुरक्षा वापस ली, जवान वापस बुलाए
पंजाब पुलिस ने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात अपने सुरक्षाकर्मियों को वापस बुला लिया है। दिल्ली में चुनाव प्रचार और रैलियों के दौरान केजरीवाल की सुरक्षा में पंजाब पुलिस के जवान देखे गए थे।
पंजाब के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने बताया कि दिल्ली पुलिस द्वारा इस पर चिंता व्यक्त करने के बाद सुरक्षाकर्मियों को वापस बुलाया है। केजरीवाल को Z+ सुरक्षा दी गई है।
02:38 PM23 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
कांग्रेस बोली- AAP ने दिल्ली का वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर बर्बाद कर दिया
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने गुरुवार को आरोप लगाया कि AAP ने दिल्ली के वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर को बर्बाद कर दिया है और इसे कचरे बना दिया है। खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि AAP की शराब से पैसे कमाने की लत ने पूरे राज्य को बर्बाद कर दिया।
01:36 PM23 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
योगी बोले- दिल्ली बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही, AAP ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया
जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने कहा- यह दिल्ली, जिसे विकास के नए मानक स्थापित करने चाहिए थे, आज बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है। उन्होंने यहां के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। वे विकास की बात करते हैं, लेकिन अगर आपको बुनियादी सुविधाएं और बुनियादी ढांचा देखना है, तो गाजियाबाद या नोएडा देखें।
योगी ने कहा- ओखला औद्योगिक क्षेत्र दिल्ली में है, लेकिन पिछले 10 सालों में वहां कोई निवेश नहीं हुआ। वहां निवेश करने के बजाय केजरीवाल एंड कंपनी ने बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं को बसाया है।
01:29 PM23 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों ने केजरीवाल की रैली के बाद नकली नोट उड़ाए
हरि नगर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व CM अरविंद केजरीवाल को काले झंडे दिखाए गए। वहीं, रैली के बाद जब वे कार्यक्रम स्थल से बाहर निकले तो नकली नोट हवा में फेंके गए।
इस दौरान AAP की मौजूदा विधायक राजकुमारी ढिल्लों के समर्थकों ने केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी भी की। दरअसल, AAP ने हरि नगर विधानसभा से अपनी मौजूदा विधायक राजकुमारी ढिल्लों का टिकट काट दिया। अब वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही हैं। इससे पहले ढिल्लों ने केजरीवाल को अपना चुनाव चिह्न बल्ला दिखाया।
01:16 PM23 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
रमेश बिधूड़ी ने CM आतिशी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई
कालकाजी विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई है। बिधूड़ी ने आतिशी पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठी शिकायत दर्ज कराने और प्रशासन पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
01:12 PM23 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
नड्डा बोले- AAP सरकार ने मोहल्ला क्लिनिक में ₹65 हजार करोड़ का घोटाला किया
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- AAP सरकार ने मोहल्ला क्लिनिक में फर्जी टेस्ट के नाम पर 65 हजार करोड़ रुपए का घोटाला किया। मुफ्त पानी देने की बात की थी, लेकिन जल बोर्ड में 28 हजार करोड़ रुपए का घोटाला किया। दिल्ली के लोगों को टैंकर माफियाओं के रहमोकरम पर छोड़ दिया।
नड्डा ने कहा- 10 सालों में इस आपदा सरकार ने शिक्षा की बात कही, लेकिन शिक्षा छोड़कर ये शराब घोटाले में पड़ गए।
01:06 PM23 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
केजरीवाल बोले- यूपी के स्कूलों की हालत खराब, योगी चाहें तो दिल्ली से शिक्षा मंत्री भेज दें
अरविंद केजरीवाल ने हरि नगर में रैली कर कहा कि यूपी के सरकारी स्कूलों का बुरा हाल है। 10 साल से भाजपा सरकार है फिर भी वे स्कूल ठीक नहीं कर पाए। अगर योगी आदित्यनाथ को जरूरत है तो दिल्ली से शिक्षा मंत्री को भेज देंगे। उनको सिखा देंगे कि स्कूल कैसे ठीक किए जाते हैं।
केजरीवाल ने कहा कि 20 राज्यों में भाजपा की सरकार है, सभी में स्कूलों की हालत खराब है। भाजपा चाहे तो सभी राज्यों में अपना शिक्षा मंत्री भेज सकते हैं।
12:39 PM23 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
केजरीवाल की मौजूदगी में AAP और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों में नारेबाजी
हरि नगर विधानसभा में अरविंद केजरीवाल AAP प्रत्याशी सुरिंदर सेतिया के लिए रैली कर रहे थे। इस दौरान AAP की मौजूदा विधायक राजकुमारी ढिल्लों अपना प्रचार करने पहुंच गईं। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ केजरीवाल की रैली का विरोध किया और नारेबाजी की। AAP नेताओं ने भी मंच से नारेबाजी की।
दरअसल, AAP ने हरि नगर विधानसभा से अपनी मौजूदा विधायक राजकुमारी ढिल्लों का टिकट काट दिया। अब वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही हैं।
12:11 PM23 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
संदीप दीक्षित बोले- राहुल गांधी जल्द प्रचार के लिए आएंगे
नई दिल्ली विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा कि राहुल गांधी कल बीमार हो गए। वो जल्द ही प्रचार के लिए आएंगे। आने वाले 2-3 दिनों में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे सभी मैदान में उतरेंगे।
दीक्षित ने कहा- पार्टी तय करती है कि कौन किस समय आएगा। राहुल गांधी ने पहले भी दिल्ली में एक बड़ी रैली की है।
11:57 AM23 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
राघव चड्ढा बोले- एक बार फिर भारी बहुमत से केजरीवाल सरकार बनेगी
AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि हमें जो समर्थन मिल रहा है, उससे यह स्पष्ट है कि दिल्ली में एक बार फिर भारी बहुमत से अरविंद केजरीवाल की सरकार बनने जा रही है।
चड्ढा ने कहा- सबसे बड़ी प्राथमिकता रोजगार होनी चाहिए। अगर युवाओं के हाथ में रोजगार आएगा, तो देश मजबूत होगा। इसलिए मुझे लगता है कि आम आदमी पार्टी ने आज जो रोजगार का वादा किया है, वह बहुत महत्वपूर्ण वादा है। दिल्ली के युवाओं को यह वादा जरूर पसंद आएगा। हम जो कहते हैं, वो करते हैं।
11:29 AM23 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
भाजपा नेता बिधूड़ी बोले- AAP के पास कार्यकर्ता नहीं, इस वजह से निराश
कालकाजी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कहा कि AAP वाले निराश हैं। उनके पास कार्यकर्ता नहीं रह गए हैं। जो लोग समाज के लिए, राष्ट्र निर्माण के लिए अरविंद केजरीवाल से जुड़े थे, उन्होंने देखा है कि 10 साल में अरविंद केजरीवाल का लिफाफा फट गया है।
बिधूड़ी ने कहा- अच्छा होता अगर आतिशी अपने द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बतातीं, लेकिन वे मुद्दे से भटक गई हैं। उनके पास अब कुछ भी नहीं है।
11:21 AM23 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
योगी बोले- AAP सरकार के पापों की कीमत मथुरा, वृंदावन के भक्त चुका रहे
CM योगी ने कहा- दिल्ली में AAP सरकार के पापों की कीमत मथुरा, वृंदावन के भक्तों और संतों को चुकानी पड़ रही है। जब भी नमामि गंगे परियोजना के तहत मां यमुना के स्वच्छता की बात आई, अरविंद केजरीवाल एंड कंपनी ने सहयोग नहीं किया।
11:02 AM23 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
कांग्रेस ने AAP विधायक का ऑडियो जारी किया, दावा- रिकॉर्डिंग में शराब घोटाला स्वीकारा; सिसोदिया पर भी लगाए आरोप

कांग्रेस ने गुरुवार को AAP के नरेला से विधायक शरद चौहान की 1.37 मिनट लंबी एक ऑडियो रिकॉर्डिंग रिलीज की। कांग्रेस ने दावा किया- रिकॉर्डिंग में नरेला विधायक स्वीकार कर रहे हैं कि शराब नीति के जरिए AAP ने पैसा इकट्ठा किया।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा- ऑडियो में शरद कह रहे हैं कि जब शराब व्यापारी नायर दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के पास शराब नीति लेकर आए, तो शरद ने उन्हें कहा कि ऐसा मत करो। इससे हर इलाके में शराब की दुकानें खुलेंगी। इस पर सिसोदिया ने कहा कि अगर हम ऐसा नहीं करेंगे तो चुनाव लड़ने के लिए पैसे कहां से लाएंगे।
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाए कि शरद ऑडियो में कह रहे हैं कि अब पैसा पंजाब से आ रहा है। इससे पहले शराब की दुकानों से आता था।
खेड़ा ने कहा कि भारत के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि किसी राज्य के मुख्यमंत्री ने नेशनल और इंटरनेशनल लेवल का घोटाला किया हो। दिल्ली की जनता इसे अब और बर्दाश्त नहीं करेगी। दिल्ली की जनता को शराब घोटाले का मैनेजर नहीं चाहिए।
10:39 AM23 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
भाजपा नेता प्रवेश वर्मा को कानूनी नोटिस, पंजाब से दिल्ली आने वाले वाहनों पर टिप्पणी की थी
भाजपा नेता प्रवेश वर्मा को पंजाबी समुदाय के लोगों ने कानूनी नोटिस दिए हैं। दरअसल, प्रवेश वर्मा ने विधानसभा चुनावों से पहले पंजाब से दिल्ली आने वाले वाहनों की संख्या पर टिप्पणी की थी। इसको लेकर ये नोटिस दिए गए हैं। नोटिस में वर्मा से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की गई है।
इसमें लिखा गया है कि भाजपा सांसद ने अपने बयान से पंजाबी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
10:11 AM23 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
संजय सिंह का आरोप- भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा पैसे बांट रहे
AAP से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने दावा किया है कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा पैसे बांट रहे हैं, लेकिन चुनाव आयोग शांत बैठा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
संजय सिंह का कहना है कि हमारे AAP कार्यकर्ताओं पर झूठी शिकायतें की जा रही हैं। उन्हें थाने में बैठा लिया जा रहा है। फिर जांच में कुछ भी सामने नहीं आता। ये सब परेशान करने के लिए किया जा रहा है, ताकि कार्यकर्ता चुनाव-प्रचार न कर सके।
09:16 AM23 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली पुलिस ने पहले आचार संहिता के उल्लंघन के लिए 504 मामले दर्ज किए
दिल्ली पुलिस ने विधानसभा चुनाव से पहले आचार संहिता के उल्लंघन के लिए 504 मामले दर्ज किए और 17,879 लोगों को गिरफ्तार किया। ये मामले 7 जनवरी से 22 जनवरी के बीच दर्ज किए गए।
दिल्ली पुलिस ने 1.3 करोड़ रुपए से ज्यादा की 44,256 लीटर शराब जब्त की। वहीं, 270 बिना लाइसेंस वाले हथियार और 372 कारतूस जब्त किए।
पुलिस ने 20 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत की 110.53 kg ड्रग्स और 1200 से अधिक इंजेक्शन भी जब्त किए। साथ ही करीब 4.5 करोड़ रुपए नगद के साथ ही 850 ग्राम सोने और 37.39 किलोग्राम चांदी जब्त की।
09:10 AM23 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने थीम सॉन्ग लॉन्च किया
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को हर जरूरत होगी पूरी, दिल्ली में कांग्रेस है जरूरी थीम सॉन्ग लॉन्च किया।
07:48 AM23 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
उदित राज बोले- AAP को वीडियो बनाने की आदत, आतिशी वीडियो सबूत पेश करें

CM आतिशी के बयान पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि आम आदमी पार्टी को वीडियो बनाने की आदत है। उन्हें वीडियो सबूत पेश करना चाहिए। लोकतंत्र में किसी को गाली देना या धमकाना सही नहीं है।
उदित ने कहा- सबूत पेश किए जाने चाहिए। सहानुभूति के लिए खबरों में बने रहने के लिए बयानबाजी करना ठीक नहीं है।
07:37 AM23 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
गिरिराज सिंह बोले- केजरीवाल चुनावी हिंदू, उन्होंने भगवान राम और सीता का अपमान किया

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने भगवान राम और सीता का अपमान किया। केजरीवाल चुनावी हिंदू हैं। AAP सरकार 11 साल से सत्ता में है। इस दौरान लगातार घोटाले हो रहे हैं। हाल ही में CAG रिपोर्ट पेश न करने की शिकायत आई थी। जनता से किए गए वादों में भी धोखा हुआ।
गिरिराज सिंह ने कहा- दिल्ली में दवा घोटाला हुआ, शराब घोटाला हुआ, शिक्षा घोटाला हुआ, CAG घोटाला हुआ। घोटालों की सरकार के नेता आज हताश हैं। कभी वो पूर्वांचल के लोगों को गाली देते हैं। कभी हिंदुओं पर हमला करते हैं।
07:02 AM23 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
प्रवेश वर्मा बोले- केजरीवाल की जमानत जब्त होगी

नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा कि भाजपा को दिल्ली की जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। नई दिल्ली विधानसभा से अरविंद केजरीवाल की जमानत जब्त होने वाली है।
वर्मा ने कहा कि पंजाब से इतनी गाड़ियां यहां आई हैं, वे लोगों को शराब और पैसे दे रहे हैं। दिल्ली के मतदाताओं को प्रभावित कर रहे हैं। कल दिल्ली पुलिस ने इसपर जवाब मांगा है। AAP के पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने दिल्ली की जनता का मजाक उड़ाया है। दिल्ली की जनता को बेकार की बातें और बेकार के नाटक से कोई लेना-देना नहीं है, उन्हें विकास चाहिए।
06:45 AM23 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
केजरीवाल बोले- अगले 5 साल रोजगार पर फोकस करेंगे, दिल्ली को बेरोजगारी से मुक्त करेंगे
AAP के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगले 5 सालों में हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता दिल्ली में बेरोजगारी को खत्म करना होगी। मेरी टीम रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए योजना तैयार कर रही है।
06:35 AM23 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
संजय सिंह बोले- चुनाव आयोग शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा
CM आतिशी के भाजपा पर लगाए आरोपों पर AAP नेता संजय सिंह ने कहा कि पुलिस रात 10 बजे हमारे कार्यकर्ताओं के घर पर छापेमारी कर रही है। क्या पुलिस को बिना नोटिस, समन या FIR के रात में किसी के घर पर छापेमारी और जांच करने का अधिकार है? ये सब चुनाव आयोग की नाक के नीचे हो रहा है।
संजय सिंह ने कहा- हमने चुनाव आयोग से समय मांगा था। 3 दिन हो गए हैं लेकिन हमें अभी तक समय नहीं दिया गया है। शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ये चुनाव कैसे निष्पक्ष हैं?
06:18 AM23 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
भाजपा नेता चुघ बोले- लोगों ने तय कर लिया है कि केजरीवाल को जाना होगा
CM आतिशी के आरोपों पर भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा कि आतिशी मौजूदा सीएम हैं, लेकिन AAP उनके नाम पर वोट नहीं मांग रही है। AAP पूरी तरह विफल हो चुकी है। भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। वे अपनी जमीन खो चुके हैं और लोगों ने तय कर लिया है कि केजरीवाल को जाना होगा।
06:17 AM23 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
अलका लांबा बोलीं- AAP और भाजपा जनता का मुख्य मुद्दों से ध्यान भटका रही

CM आतिशी की ओर से भाजपा पर लगाए गए आरोपों पर कालका जी से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने कहा कि मुझे नहीं पता कि उनके बीच क्या चल रहा है, लेकिन AAP और भाजपा का उद्देश्य लोगों का मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाना है।
आतिशी ने कहा मैं हर समय कालका जी में रहती हूं और लोगों की प्रतिक्रिया बहुत अच्छी है। लोग रमेश बिधूड़ी और आतिशी के खिलाफ हैं। दोनों ने जनता को धोखा दिया है।
05:46 AM23 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
आतिशी ने दिल्ली पुलिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज शिकायत बंद करने का आरोप लगाया
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने चुनाव आयोग और चुनाव अधिकारी को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज शिकायत को बंद करने की कोशिश कर रही है। दिल्ली पुलिस AAP कार्यकर्ताओं को डरा- धमकाकर झूठे बयानों पर साइन करने का दबाव डाल रही है।
दरअसल, CM आतिशी ने कालकाजी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं पर AAP कार्यकर्ताओं को धमकाने का आरोप लगाया था। जिस पर दिल्ली पुलिस जांच कर रही है।
05:35 AM23 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
कांग्रेस नेता दीक्षित बोले- भाजपा और AAP के उम्मीदवार पैसे बांट रहे

नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा कि भाजपा और AAP दोनों के उम्मीदवार नई दिल्ली विधानसभा में पैसे और कंबल बांट रहे हैं। उन दोनों के पास ही विकास के बारे में बात करने के लिए कुछ नहीं है। उन्हें उनकी हार दिख रही है।
दीक्षित ने कहा- .कल मैं ईस्ट किदवई नगर में था और वहां के लोगों ने मुझे बताया कि परवेश जी कंबल बांट रहे हैं। इस बारे में चुनाव आयोग को कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
दीक्षित ने कहा कि मेरा संजय सिंह से भी एक सवाल है। कल हम काली बाड़ी इलाके में प्रचार कर रहे थे। वहां कुछ महिलाओं ने कहा कि AAP 1000 रुपए बांट रही है। इसका मतलब है कि दोनों पार्टियां इसमें शामिल हैं।
04:57 AM23 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
आम आदमी पार्टी ने शार्क टैंक का BJP वर्जन शेयर किया, पोस्ट में लिखा- AI जनरेटेड
02:23 AM23 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
केजरीवाल ने अमित शाह की आलोचना की- बोले आपकी गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पुलिस के जरिए AAP कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और कहा कि भले ही गुजरात में उनके साथ गुंडागर्दी की गई हो, लेकिन दिल्ली इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेगी।
11:50 PM22 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
केजरीवाल बोले- 10 साल पहले 8 घंटे बिजली मिलती थी, अब 24 घंटे मिलती है
AAP के नई दिल्ली सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने कहा- मैं 10 साल पहले आपसे मिलने आया था। उस समय बिजली 8 घंटे आती थी। अब 24 घंटे बिजली आती है। न तो बिजली कटती है और न ही जनरेटर की जरूरत पड़ती है। 20 राज्यों में बीजेपी की सरकार है। इनमें से किसी भी राज्य में 24 घंटे बिजली नहीं आती।
11:49 PM22 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली में मोदी की 3, योगी की 14 सभाएं

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 29 जनवरी, 31 जनवरी और 2 फरवरी को अलग-अलग इलाकों में रैली करेंगे। वहीं योगी आदित्यनाथ 23 जनवरी से अपनी रैलियों की शुरुआत करेंगे।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कांग्रेस की ओर से अकेले मोर्चा संभाले हुए हैं। उन्होंने 12 जनवरी को सीलमपुर में पहली रैली की थी। इसके बाद वे 22 जनवरी को सदर बाजार, 23 जनवरी को मुस्तफाबाद और 24 जनवरी को मादीपुर में रैलियां करेंगे।

